असम अपनी चाय के लिए दुनिया भर में मशहूर है, लेकिन जल्द ही लोग इसके 'चिप' के बारे में भी बात करेंगे – ‘चाय भी, चिप भी’: असम में पीएम मोदी
हमारी डबल इंजन सरकार ने लोगों का दर्द समझा, और केवल 11 साल में हमने ब्रह्मपुत्र पर पाँच पुल बनाए: पीएम मोदी
असम का चुनाव विकसित असम के जरिए विकसित भारत के निर्माण का चुनाव है। भाजपा-एनडीए सरकार की हैट्रिक पक्की है: पीएम मोदी
आप फिर से भाजपा सरकार बनाइए, असम और भी तेजी से आगे बढ़ेगा। यह मोदी की गारंटी है: गोगामुख में पीएम मोदी
देश में जहां भी भाजपा-एनडीए सरकार बनती है, लोग सुशासन के कारण हमें बार-बार सेवा करने का अवसर देते हैं: बिस्वनाथ में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने लोगों से सतर्क रहने को कहा और आरोप लगाया कि कांग्रेस खुलेआम अतिक्रमणकारियों का समर्थन कर रही है और कहा कि असम की पहचान बचाने के लिए हर वोट बहुत जरूरी है।
कांग्रेस ने दशकों तक चाय बागान समुदायों की उपेक्षा की और उन्हें भूमि स्वामित्व जैसे बुनियादी अधिकारों से वंचित रखा: बिस्वनाथ में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के गोगामुख और बिस्वनाथ में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए राज्य के विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक अस्मिता के संरक्षण का एक नया संकल्प प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में स्पष्ट किया कि असम का यह चुनाव केवल सरकार चुनने का नहीं, बल्कि 'विकसित असम' के माध्यम से 'विकसित भारत' के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने का चुनाव है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार, बीजेपी-NDA सरकार की हैट्रिक लगनी तय है। इसके साथ ही कांग्रेस की पराजय की भी हैट्रिक होने वाली है। असम लगातार तीसरी बार, बीजपी-NDA सरकार बना रहा है।‘
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्षों में असम ने सेवा और सुशासन का जो नया दौर देखा है, उसी के दम पर इस बार राज्य में बीजेपी-एनडीए की जीत की हैट्रिक तय है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि दिल्ली में बैठा 'शाही परिवार' हार की सेंचुरी बनाने वाला है।

प्रधानमंत्री ने असम बीजेपी द्वारा मंगलवार को जारी किए गए संकल्प पत्र को 'मंगल पत्र' बताया। उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र असम में और अधिक 'मंगल' लाने वाला है, क्योंकि इसमें युवाओं के लिए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार का साफ रोडमैप है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में 5 लाख करोड़ रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करने का संकल्प भी बहुत ही प्रशंसनीय है। इससे असम में सुविधाएं भी बढ़ेंगी और कंस्ट्रक्शन से जुड़े हर सेक्टर में रोजगार के भी अनेक अवसर बनेंगे।

गरीबों के कल्याण की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि अब तक असम के 22 लाख परिवारों को पक्के घर मिल चुके हैं और 'मोदी की गारंटी' है कि आने वाले में 15 लाख और परिवारों को पक्के मकान दिए जाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से 'लखपति दीदी' अभियान की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक 3 लाख बहनें लखपति बन चुकी हैं, लेकिन अब एक बड़े लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘आप सोचिए, 40 लाख बहनों का मतलब 40 लाख घरों में कोई ना कोई लखपति दीदी बनने वाली है। साथ ही असम बीजेपी ने अरुणोदोई योजना में और अधिक बहनों को जोड़ने और हर महीने मिलने वाली मदद को बढ़ाने की भी गारंटी दी है।‘

कांग्रेस की पिछली सरकारों पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों तक कांग्रेस ने केवल सत्ता के लिए असम के समाज को बांटा और ब्रह्मपुत्र के दो किनारों को कभी जुड़ने नहीं दिया। उन्होंने तुलना करते हुए बताया कि कांग्रेस ने 60 वर्षों में ब्रह्मपुत्र पर केवल तीन पुल बनाए थे, जबकि एनडीए सरकार ने मात्र 11 वर्षों में पांच बड़े पुल पूरे किए और पांच अन्य पर काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘अभी 5 बड़े पुलों पर काम तेजी से चल रहा है। आज बोगीबील ब्रिज और भूपेन हज़ारिका सेतु ने उत्तरी असम सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट के जीवन को बदल दिया है। कांग्रेस रहती तो, ये ब्रिज आज भी पूरे नहीं हो पाते। इसलिए तो आज हर कोई यही कह रहा है, असम को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर अगर कोई पार्टी दे सकती है, तो वो बीजेपी है, एनडीए है।‘

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के 'तुष्टिकरण' के मॉडल का पर्दाफाश करते हुए कहा कि कांग्रेस अब 'मुस्लिम लीगी मानसिकता' अपना चुकी है और एक ऐसा खतरनाक कानून लाने की साजिश रच रही है जो बहुसंख्यक समाज के खिलाफ है। उन्होंने कहा, ‘आज कांग्रेस घुसपैठ और घुसपैठियों को भी खुला समर्थन दे रही है। पहले कांग्रेस असम में घुसपैठियों को खुली छूट दी। यहां किसानों और आदिवासियों की ज़मीन पर कब्ज़े करने दिए, अब जब बीजेपी-NDA सरकार, इस अवैध कब्ज़े को हटा रही है, तो कांग्रेस इस पर भी बवाल कर रही है। कांग्रेस, असम में विदेशियों को बसाना चाहती है और असम की मूल संतानों को अल्पसंख्यक बनाना चाहती है।‘

बिस्वनाथ की रैली में उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत चाय बागान की माताओं-बहनों का आशीर्वाद लेकर की है। उन्होंने कहा, ‘मुझे पक्का विश्वास है कि चाय बागान की माताओं-बहनों का आशीर्वाद कभी भी बेकार नहीं जाता है। यहां लगभग 200 सालों का परिश्रम है, पूरी परंपरा है। लेकिन आपको कांग्रेस के पाप नहीं भूलने हैं। कांग्रेस ने 60 सालों में चाय समुदाय को चाय बागानों में काम करने वालों को छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसाए रखा। कांग्रेस की सरकार को कभी याद ही नहीं आया कि टी-गार्डन में काम करने वालों को भी भूमि का अधिकार चाहिए।‘

पीएम मोदी ने कहा, ‘बीजेपी-NDA सरकार ने लाखों परिवारों को भूमि के पट्टे देने का काम शुरू कर दिया है। भूमि पर अधिकार देना शुरू किया है। ये मेरा सौभाग्य है कि कुछ समय पहले, गुवाहाटी में मुझे भी ऐसे अनेक परिवारों को जमीन के दस्तावेज सौंपने का अवसर मिला था। अब टी-गार्डेन के लाखों परिवारों को पक्के घर, टॉयलेट, गैस सिलेंडर, नल से जल, बिजली, ऐसी अनेक सुविधाएं मिलना और भी आसान हो जाएगा।‘

असम के लोगों से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि उनका एक-एक वोट असम की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और घुसपैठियों के इरादों को हमेशा के लिए पस्त कर देगा।

गोगामुख का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

बिस्वनाथ का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India-New Zealand elevate ties to strategic partnership; Scripts 2030 roadmap, $20bn investment & Indo-Pacific security

Media Coverage

India-New Zealand elevate ties to strategic partnership; Scripts 2030 roadmap, $20bn investment & Indo-Pacific security
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया
July 12, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कतर राज्य के फादर अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया। श्री मोदी ने उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद किया, जिनसे उन्हें फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी, पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

‘‘कतर राज्‍य के फादर अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर हम गहरा शोक व्यक्त करते हैं। एक दूरदर्शी नेता जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया, हम उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद करते हैं जिनसे मुझे फरवरी 2024 में कतर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। मैं कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी और पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

@TamimBinHamad”