प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दमदम और जादवपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के रिकॉर्ड मतदान ने राज्य में परिवर्तन की लहर पर मुहर लगा दी। इसके साथ ही 4 मई को तृणमूल कांग्रेस सरकार की विदाई तय हो गई है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता भ्रष्टाचार, हिंसा, सिंडिकेट राज, घुसपैठ, बेरोजगारी और तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्ति चाहती है। इसलिए बीजेपी को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।

दमदम की सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस बंगाल में TMC ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था, उसी बंगाल की जनता ने पहले चरण में लोकतंत्र का पुनर्निर्माण कर दिया है। अब दूसरे चरण में जनता को इस लोकतंत्र के मंदिर पर विजय ध्वज फहराना है।
पीएम ने कहा पहले चरण के मतदान के बाद TMC बुरी तरह बौखला गई है। लेकिन बंगाल क्रांति और वीरता की धरती है। यहां जनता अन्याय और गुंडागर्दी को स्वीकार नहीं करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे बुझता हुआ दीपक आखिरी समय में फड़फड़ाता है, वैसे ही TMC सत्ता जाने से पहले छटपटा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि 4 मई के बाद बंगाल में गुंडाराज समाप्त होगा।

प्रधानमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देश को आजादी का मंत्र दिया था, और आज बंगाल को भी नई आजादी की आवश्यकता है। उन्होंने जनता से वोटरूपी आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बंगाल को TMC के भय, भ्रष्टाचार, सिंडिकेट, बेटियों पर अत्याचार, पलायन की मजबूरी, बेरोजगारी और घुसपैठियों के कब्जे से आजादी दिलाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल को फिर अवसरों की भूमि और गौरव की धरती बनाना भाजपा का संकल्प है।
प्रधानमंत्री ने बंगाल की मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि राज्य की महिलाएं 21वीं सदी के नए बंगाल की गाथा लिखने जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC महिला विरोधी पार्टी है, जबकि भाजपा महिला नेतृत्व आधारित विकास मॉडल पर काम करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और महिलाओं पर हुए हर अन्याय की फाइलें खोली जाएंगी।

पीएम ने कहा कि बीजेपी सरकार गरीब महिलाओं को मुफ्त राशन देगी, पीएम आवास योजना के तहत सहायता देगी, महिलाओं के नाम पर घर उपलब्ध कराएगी और आयुष्मान भारत योजना लागू कर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करेगी। उन्होंने बताया कि ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ के तहत महिलाओं को प्रतिवर्ष 36 हजार रुपये की सीधी सहायता दी जाएगी। गर्भवती महिलाओं को सहायता, बेटियों की पढ़ाई के लिए अनुदान, मुद्रा योजना के तहत ऋण और लखपति दीदी अभियान के माध्यम से आत्मनिर्भरता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर मध्यम वर्ग के हित भी सर्वोच्च प्राथमिकता होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने टैक्स में राहत देकर 12 लाख रुपये तक की आय को करमुक्त किया है। GST में कमी, सस्ता मोबाइल डेटा, आवास योजनाओं में राहत और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए सुधारों से मध्यम वर्ग को बड़ा लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि अब बंगाल के मिडिल क्लास को डबल इंजन सरकार का डबल बेनिफिट मिलना चाहिए।

उन्होंने TMC सरकार पर बंगाल के औद्योगिक विकास को चौपट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सिंडिकेट राज और खोखले वादों ने कोलकाता सहित पूरे राज्य के उद्योगों और MSME क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है। कभी रोजगार के लिए लोग कोलकाता आते थे, लेकिन आज युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार, निवेश और आधुनिक विकास के लिए बंगाल में बीजेपी सरकार आवश्यक है।
दमदम के स्थानीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र कोलकाता का प्रवेश द्वार है, लेकिन आज विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है। बरसात में जलभराव, जर्जर ड्रेनेज व्यवस्था, अवैध निर्माण, ट्रैफिक जाम और बुनियादी सुविधाओं की कमी जनता की परेशानी बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि जनता को जुगाड़ वाला दमदम नहीं, इंजीनियरिंग वाला आधुनिक दमदम चाहिए और यह काम केवल भाजपा कर सकती है।

जादवपुर की सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में TMC ने बंगाल को केवल लूटने का काम किया है। भर्ती घोटाला, चिटफंड घोटाला, कोयला घोटाला, राशन घोटाला, कटमनी और कमीशन की राजनीति ने जनता का भरोसा तोड़ा है।
पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठियों को संरक्षण देकर TMC ने बंगाल की पहचान, जमीन और युवाओं के भविष्य पर संकट खड़ा किया है। युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान तभी संभव है जब TMC पूरी तरह जाएगी और भाजपा पूरी शक्ति से आएगी।

प्रधानमंत्री ने जादवपुर यूनिवर्सिटी का उल्लेख करते हुए कहा कि कभी यह संस्थान दुनिया भर में सम्मान से जाना जाता था, लेकिन आज वहां अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि जो सरकार अपने राज्य के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान को नहीं संभाल सकती, वह युवाओं का भविष्य भी सुरक्षित नहीं कर सकती।
पीएम ने कहा कि जादवपुर और दक्षिण 24 परगना के दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग के लोगों की TMC ने उपेक्षा की है। केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और पीएम आवास योजना जैसी अनेक योजनाओं से गरीबों को लाभ पहुंचाया है, लेकिन राज्य सरकार इन योजनाओं में अड़ंगे लगा रही है।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि 4 मई के बाद बीजेपी की सरकार भारी बहुमत से बनेगी और बंगाल की परेशानियों का अंत शुरू होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही सोच की सरकार बनने पर विकास दिन-रात गति पकड़ेगा और बंगाल फिर समृद्धि, सम्मान और अवसरों के नए युग में प्रवेश करेगा।
दमदम का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
जादवपुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी... कल पहले चरण के मतदान ने उस पर मुहर लगा दी है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 24, 2026
कल बीजेपी के पक्ष में जो समर्थन दिखा है... उसने बीजेपी की विजय का शंखनाद कर दिया है: PM @narendramodi in Dum Dum, West Bengal
जिस बंगाल में TMC ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था...अपनी तानाशाही से खंडित कर दिया था... उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुन:निर्माण कर दिया है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 24, 2026
अब दूसरे चरण में आपको इस मंदिर पर विजय ध्वज फहराना है: PM @narendramodi
आप हमें वोट रूपी आशीर्वाद दीजिए... हम मिलकर बंगाल को अनेक कष्टों से आज़ादी दिलाएंगे।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 24, 2026
आज़ादी...TMC के भॉय से।
आज़ादी...TMC के भ्रष्टाचार से।
आज़ादी...TMC के सिंडिकेट से।
आज़ादी...बेटियों पर अत्याचार से।
आज़ादी...पलायन की मजबूरी से।
आज़ादी...बेरोजगारी और बेकारी से।…
बंगाल की नारीशक्ति... 21वीं सदी के बंगाल की नई गाथा लिखने जा रही है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 24, 2026
बंगाल की हर महिला कह रही है- अब नहीं सहेंगे, TMC सरकार बदलकर रहेंगे: PM @narendramodi
मैं आज बंगाल की हर बेटी को ये भरोसा दिलाने आया हूं... बीजेपी, बेटियों के सपने नहीं कुचलने देगी।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 24, 2026
4 मई को बीजेपी सरकार बनने के बाद... हर अन्याय, हर अत्याचार की फाइल खुलेगी।
ये मोदी की गारंटी है: PM @narendramodi
बंगाल में बीजेपी सरकार बनेगी, तो उसके लिए यहां के middle-class का हित भी सर्वोपरि होगा: PM @narendramodi
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 24, 2026
TMC के खोखले वादों और syndicate raj ने कोलकाता सहित बंगाल के सभी शहरों के उद्योगों को, MSMEs को बर्बाद कर दिया है: PM @narendramodi
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 24, 2026


