प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज शाम तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रार्थना करना एक दिव्य अनुभव था। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं की महान शिक्षाएँ संपूर्ण मानव जाति को प्रेरित करती हैं।

श्री मोदी ने कहा कि इस गुरुद्वारे का श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बहुत गहरा संबंध है, जिनका साहस और न्याय के लिए प्रतिबद्धता अत्यंत प्रेरणादायक है।

प्रधानमंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की कुछ झलकियाँ भी साझा कीं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा;

“आज शाम तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रार्थना करना एक दिव्य अनुभव था। सिख गुरुओं की महान शिक्षाएँ संपूर्ण मानव जाति को प्रेरित करती हैं। इस गुरुद्वारे का श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बहुत गहरा संबंध है, जिनका साहस और न्याय के लिए प्रतिबद्धता अत्यंत प्रेरणादायक है।”

“यहाँ तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की कुछ झलकियाँ हैं।”

Here are some glimpses from Takhat Sri Harimandir Ji Patna Sahib. pic.twitter.com/YWlI23sbiH

— Narendra Modi (@narendramodi) November 2, 2025

“ਅੱਜ ਸ਼ਾਮ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਜੀ ਪਟਨਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਕਰਨਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਬ੍ਰਹਮ ਅਨੁਭਵ ਸੀ। ਸਿੱਖ ਗੁਰੂਆਂ ਦੀਆਂ ਮਹਾਨ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਸਮੁੱਚੀ ਮਨੁੱਖਤਾ ਨੂੰ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਨਾਲ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ ਬਹੁਤ ਨੇੜਲਾ ਸਬੰਧ ਹੈ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਹਿੰਮਤ ਅਤੇ ਨਿਆਂ ਪ੍ਰਤੀ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਬਹੁਤ ਪ੍ਰੇਰਨਾਦਾਇਕ ਹੈ।”

“ਪੇਸ਼ ਹਨ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਜੀ ਪਟਨਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀਆਂ ਕੁਝ ਝਲਕੀਆਂ”

"तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के पवित्र जोरे साहिब के दर्शन किए। वे दिव्य गुरु चरण यात्रा के बाद पटना आए हैं, जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हुए थे। लोगों से पटना आकर उनके दर्शन करने का आग्रह करता हूँ।"

 

““ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਜੀ ਪਟਨਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ, ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਸਾਹਿਬ ਕੌਰ ਜੀ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਜੋੜੇ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ। ਉਹ ਬ੍ਰਹਮ ਗੁਰੂ ਚਰਨ ਯਾਤਰਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਟਨਾ ਆਏ ਹਨ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਹਰ ਵਰਗ ਦੇ ਲੋਕ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ਸਨ। ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪਟਨਾ ਆਉਣ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦੀ ਤਾਕੀਦ ਹੈ।” “

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's Q4 GDP growth seen at 7.3%; CNBC-TV18 poll pegs FY26 at 7.5%

Media Coverage

India's Q4 GDP growth seen at 7.3%; CNBC-TV18 poll pegs FY26 at 7.5%
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव
June 05, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 28 जून को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे।

नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने विचार एवं सुझाव साझा करें।