विश्व के किसी भी कोने में रहने वाला हर भारतीय एक ‘राष्ट्रदूत’ है: पीएम मोदी 
हर भारतीय को इस बात का गर्व है कि भारत विविधताओं वाला देश है: प्रधानमंत्री
सत्ता में आने के बाद जन भागीदारी हमारी प्राथमिकता रही है। हम जनशक्ति के माध्यम से सकारात्मक बदलाव की दिशा में बढ़ रहे हैं: पीएम मोदी
भारत सहकारी संघवाद का एक उदाहरण है। हमारा प्रयास है, भारत के विकास के लिए केंद्र और राज्य एक साथ मिलकर काम करें: पीएम मोदी 
टेक्नोलॉजी और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में 21वीं सदी का भारत पीछे नहीं रह सकता है। भारत में सब कुछ विश्व स्तरीय होना चाहिए: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से बातचीत की। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड और सूरीनाम में भारतीय प्रवासियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरे यूरोप में नीदरलैंड में दूसरे सबसे ज्यादा ज्यादा प्रवासी भारतीय रहते हैं।
 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विदेशों में भारत के राजदूतहोते हैं लेकिन विश्व के किसी भी कोने में रहने वाला हर भारतीय एक राष्ट्रदूतहै। श्री मोदी ने कहा कि हर भारतीय को इस बात का गर्व है कि भारत विविधताओं वाला देश है। सहभागिता वाले शासन की ताकत को उजागर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सत्ता में आने के बाद जन भागीदारी हमारी प्राथमिकता रही है। हम जनशक्ति के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”
सहकारी संघवाद के बारे में बोलते हुए श्री मोदी ने कहा, भारत सहकारी संघवाद का एक उदाहरण है। भारत के विकास के लिए केंद्र और राज्य एक साथ मिलकर काम करें, यह हमारा प्रयास है।”
 
 
प्रधानमंत्री ने महिला नेतृत्व में विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “कृषि क्षेत्र और सहकारी समितियां में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं। भारत की नारी शक्ति देश की प्रगति में योगदान दे रही है।” श्री मोदी ने सशस्त्र बल, खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने भारतीय संसद द्वारा हाल ही में पारित मातृत्व लाभ विधेयक का भी उल्लेख किया।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ एक आधुनिक भारत का निर्माण करना महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा, “टेक्नोलॉजी और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में 21वीं सदी का भारत पीछे नहीं रह सकता है। भारत में सब कुछ विश्व स्तरीय होना चाहिए।”

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड में प्रवासी भारतीयों से ओसीआई कार्ड बनवाने का भी आग्रह किया।  

 
 
 
 

Click here to read full text speech

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'

Media Coverage

Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 30 अगस्त 2026
August 30, 2026

Tiranga in Tashkent, Relief in Nepal: Soft Power Meets First Responder

Vocal for Local, Nari Shakti, Real Heroes: Mann Ki Baat’s Atmanirbhar Hour