प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष और बुरुंडी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री एवरिस्ट नदायिशिमिये के साथ आज नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से अलग द्विपक्षीय बैठक की।
दोनों नेताओं ने 2023 में भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 में शामिल कराने में भारत की भूमिका को याद करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत-अफ्रीकी संघ साझेदारी ग्लोबल साउथ के भीतर सहयोग का एक प्रमुख स्तंभ है। उन्होंने चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन (आईएएफएस-IV) के शीघ्र आयोजन के लिए दोनों पक्षों की सुविधा के अनुसार उपयुक्त तिथि तय करने पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने इबोला प्रकोप से सफलतापूर्वक निपटने के लिए अफ्रीकी संघ के नेतृत्व की सराहना की। अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष ने इस प्रकोप को कम करने में सहायता के लिए अफ्रीका सीडीसी को भारत द्वारा प्रदान की गई चिकित्सा सहायता की सराहना की।
दोनों नेताओं ने भारत-बुरुंडी संबंधों पर चर्चा की, जो निरंतर सौहार्द, एकजुटता और साझा विकासात्मक आकांक्षाओं से परिभाषित होते रहे हैं। दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग, विकास साझेदारी, कृषि आधुनिकीकरण, स्वास्थ्य सेवा तथा क्षमता निर्माण संबंधी पहलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।
Delighted to meet President Évariste Ndayishimiye of Burundi on the sidelines of the BRICS Summit.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2026
Congratulated Burundi on assuming the Chair of the African Union.
We discussed strengthening India-Burundi ties in development cooperation, capacity building, youth skilling,… pic.twitter.com/YcyKFWkVq4


