प्रधानमंत्री श्री जगन्नाथ ने जी20 में 'अतिथि देश' के रूप में भाग लेने के विशेष निमंत्रण के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद दिया
राजनेताओं ने बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की
प्रधानमंत्री श्री जगन्नाथ ने चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और अंतरिक्ष क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के प्रति आशा व्यक्त की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर 8 सितंबर 2023 को मॉरीशस के प्रधानमंत्री महामहिम प्रविंद कुमार जगन्नाथ से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री जगन्नाथ ने 'अतिथि देश' के रूप में जी20 में भाग लेने के लिए मॉरीशस को दिए गए विशेष निमंत्रण के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने भारत की अध्यक्षता में जी20 के विभिन्न कार्य समूहों की बैठकों और मंत्रिस्तरीय बैठकों में मॉरीशस की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

दोनों राजनेताओं ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जी20 संवाद कार्यक्रमों के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने पिछले वर्ष हुए द्विपक्षीय आदान-प्रदान कार्यक्रमों की तीव्र गति का उल्लेख किया, जिसके अंतर्गत 30 से अधिक प्रतिनिधिमंडलों के दौरे हुए और 23 द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए।

प्रधानमंत्री श्री जगन्नाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री को बधाई दी और अंतरिक्ष क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ने के प्रति आशा व्यक्त की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre allows 100% FDI in insurance via auto route

Media Coverage

Centre allows 100% FDI in insurance via auto route
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया
May 03, 2026
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

"दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री"