प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कुवैत के प्रधानमंत्री महामहिम शेख अहमद अल-अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा के साथ वार्ता की।

 

दोनों नेताओं ने राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों सहित क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए रोडमैप पर चर्चा की। उन्होंने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को गहरा करने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कुवैती निवेश प्राधिकरण और अन्य हितधारकों के एक प्रतिनिधिमंडल को ऊर्जा, रक्षा, चिकित्सा उपकरण, फार्मा, फूड पार्क आदि क्षेत्रों में नए अवसरों की तलाश के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया। नेताओं ने पारंपरिक चिकित्सा और कृषि अनुसंधान में सहयोग पर भी चर्चा की। उन्होंने हाल ही में संयुक्त सहयोग आयोग (जेसीसी) पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत किया, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य, जनशक्ति और हाइड्रोकार्बन पर मौजूदा संयुक्त कार्यसमूहों के अतिरिक्त व्यापार, निवेश, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि, सुरक्षा और संस्कृति के क्षेत्रों में नए संयुक्त कार्यसमूहों की स्थापना की गई है।

 

वार्ता के बाद दोनो नेताओं ने द्विपक्षीय समझौतों और सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए और उनका आदान-प्रदान किया। इनमें रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम, खेल के क्षेत्र में सहयोग पर कार्यकारी कार्यक्रम और कुवैत के अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने पर रूपरेखा समझौता शामिल है।

प्रधानमंत्री ने कुवैत के प्रधानमंत्री को भारत आने का निमंत्रण दिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Years In Govt, Still Popular Among Citizens’: Meloni Praises PM Modi’s Vision, Pragmatism

Media Coverage

‘Years In Govt, Still Popular Among Citizens’: Meloni Praises PM Modi’s Vision, Pragmatism
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने मातृभूमि की पवित्र विरासत और विश्व कल्याण की प्रार्थना पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 21, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत में एक सुभाषितम् साझा करते हुए कहा कि हमारी मातृभूमि आध्यात्मिक साधना और उपासना के साथ-साथ साहस, शक्ति और सर्वकल्याण की पवित्र भूमि रही है। श्री मोदी ने कामना की कि महान विरासत और प्राचीन संस्कृति की यह पवित्र भूमि सदा सभी को सुख और समृद्धि से परिपूर्ण रखे।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

"हमारी मातृभूमि साधना और उपासना के साथ-साथ साहस, शक्ति और सर्व-कल्याण की पुण्यभूमि रही है। महान विरासत और प्राचीन संस्कृति की यह पावन धरती हर किसी को सदैव सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रखे, यही कामना है।

यस्यां पूर्वे पूर्वजना विचक्रिरे यस्यां देवा असुरानभ्यवर्तयन्।

गवामश्वानां वयसश्च विष्ठा भगं वर्चः पृथिवी नो दधातु।।"

जिस भूमि पर हमारे पूर्वजों ने महान और कल्याणकारी कार्य किए और जिस भूमि पर देवताओं ने अन्यायपूर्ण शक्तियों को पराजित किया, वह पशुधन और शक्ति से परिपूर्ण मातृभूमि हमें विशाल स्थान और समृद्धि प्रदान करे।