प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उदात्त विचारों और लेखन के लिए व्यापक रूप से सम्मानित परम पूज्य बाभुलगांवकर महाराज से आज मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

“परम पूज्य बाभुलगांवकर महाराज अपने उदात्त विचारों और लेखन के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। उन्होंने अनेक पुस्तकों की रचना की है और इसके लिए उन्हें अनेक पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। छत्रपति संभाजी नगर में आज सुबह उनसे मुलाकात की।”

“परमपूज्य बाभुळगावकर महाराज हे त्यांचे उदात्त विचार आणि लेखन यासाठी सर्वत्र आदरणीय आहेत. त्यांनी अनेक पुस्तके लिहिली आहेत आणि त्यासाठी त्यांना विविध पुरस्कारांनीही सन्मानित करण्यात आले आहे. छत्रपती संभाजी नगर येथे आज त्यांची भेट झाली .”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural buyers outpace cities as India’s passenger vehicle sales surge 26.6% in December: FADA

Media Coverage

Rural buyers outpace cities as India’s passenger vehicle sales surge 26.6% in December: FADA
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सुभाषितम के माध्यम से सद्गुण, चरित्र, ज्ञान और धन के शाश्वत मूल्यों पर प्रकाश डाला
January 07, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भारतीय परंपरा के शाश्‍वत ज्ञान पर विचार करते हुए उन मूल्यों को रेखांकित किया जो राष्ट्रीय जीवन और व्यक्तिगत आचरण का मार्गदर्शन करते रहते हैं।

प्रधानमंत्री ने बल देकर कहा कि सच्ची सुंदरता सद्गुणों से निखरती है, वंश चरित्र से गौरवान्वित होता है, ज्ञान का मूल्य सफलता में निहित है और धन का अर्थ जिम्मेदारीपूर्ण आनंद है। उन्होंने कहा कि ये मूल्य न केवल शाश्वत हैं बल्कि समकालीन समाज में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। ये भारत की प्रगति, जिम्मेदारी और सद्भाव की सामूहिक यात्रा की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं।

श्री मोदी ने एक्‍स पर एक संस्कृत श्लोक साझा करते हुए लिखा:

“गुणो भूषयते रूपं शीलं भूषयते कुलम्।

सिद्धिर्भूषयते विद्यां भोगो भूषयते धनम्॥”