प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के लाभार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने का उत्‍सव मना रहा है।

सपनों को सशक्त बनाने और समावेशी आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के एक दशक का उत्सव मनाते हुए, प्रधानमंत्री ने वंचित समुदायों के उत्थान और पूरे भारत में उद्यमिता को बढ़ावा देने में मुद्रा योजना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्‍स पर अपनी प्रतिक्रिया में लिखा-

आज जब हम मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर काम कर रहे हैं, मैं उन सभी को बधाई देना चाहता हूं, जिनके जीवन में इस योजना के कारण परिवर्तन आया है। इस दशक में, मुद्रा योजना ने कई सपनों को यथार्थ में बदला है, जिनकी पहले वित्तीय सहायता के माध्‍यम से आगे बढ़ने में उपेक्षा की जाती थी, ऐसे लोगों को आर्थिक सहायता के माध्‍यम से सशक्त बनाया है। यह दर्शाता है कि भारत के लोगों के लिए कुछ भी असंभव नहीं है!

यह विशेष रूप से उत्साहजनक है कि मुद्रा लाभार्थियों में से आधे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समुदायों से हैं, और 70 प्रतिशत से अधिक लाभार्थी महिलाएं हैं! प्रत्येक मुद्रा ऋण अपने साथ सम्मान, आत्म-सम्मान और अवसर लेकर आता है। वित्तीय समावेशन के अलावा, इस योजना ने सामाजिक समावेशन और आर्थिक स्वतंत्रता भी सुनिश्चित की है।

आने वाले समय में, हमारी सरकार एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी, जहां हर महत्वाकांक्षी उद्यमी की ऋण तक पहुंच हो, जिससे उसमें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का अवसर मिले।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi