प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जकार्ता 2018 एशियाई पैरा खेलों के 72 पदकों के पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए भारत द्वारा वर्तमान एशियाई पैरा खेलों में रिकॉर्ड 73 पदक जीतने और यह सिलसिला बरकरार रखने की सराहना की। श्री मोदी ने पैरा खिलाडि़यों के समर्पण, दृढ़ता और अटल प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है:

“जकार्ता 2018 एशियाई पैरा खेलों के 72 पदकों के पिछले रिकॉर्ड को पार कर वर्तमान एशियाई पैरा खेलों में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए भारत ने अभूतपूर्व 73 पदक अपने नाम किए हैं और वह यह सिलसिला बरकरार रखे हुए है!

यह महत्वपूर्ण अवसर हमारे खिलाडि़यों के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने और हर भारतीय के दिल को हर्षित करने वाले हमारे असाधारण पैरा-खिलाडियों का भव्य अभिनंदन।

उनका समर्पण, दृढ़ता और उत्कृष्टता प्राप्त करने की उत्कट इच्छा वास्तव में प्रेरणादायक है!

कामना है कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि मार्गदर्शक के रूप में भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहे।''

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From 'chalta hai' to 'badal sakta hai': Decoding PM Modi's Punctuality narrative

Media Coverage

From 'chalta hai' to 'badal sakta hai': Decoding PM Modi's Punctuality narrative
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 23 अगस्त 2026
August 23, 2026

From Free Coaching to 400+ Space Startups — India’s Atmanirbhar Leap Under PM Modi