प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एल्सटॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री मार्टिन सियन के साथ सार्थक बातचीत की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में एल्सटॉम की पहले से ही मज़बूत मौजूदगी है। श्री मोदी ने भारत की विकास गाथा में कंपनी के भरोसे और 'भारत में निर्माण' तथा 'विश्व के लिए निर्माण' की दिशा में उसके प्रयासों की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में और भी बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।
श्री मोदी ने बल देते हुए कहा कि भारत, हमारे युवाओं के साथ मिलकर काम करने के लिए विश्व को आमंत्रित करता है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“एल्सटॉम के सीईओ श्री मार्टिन सियन के साथ सार्थक बातचीत हुई। भारत में एल्सटॉम की पहले से ही मज़बूत मौजूदगी है। भारत की विकास गाथा में कंपनी के भरोसे और 'भारत में निर्माण' तथा 'विश्व के लिए निर्माण' की दिशा में उसके प्रयास सराहनीय हैं। और आने वाले समय में अधिक बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। भारत, हमारे युवाओं के साथ मिलकर काम करने के लिए विश्व को आमंत्रित करता है।
@Alstom”
Had a productive interaction with the CEO of Alstom, Mr. Martin Sion. Alstom already has a strong presence in India. Their belief in India’s growth story and their efforts towards making in India and making for the world are commendable. And, the opportunities are going to get… pic.twitter.com/2HgwzPgWAx
— Narendra Modi (@narendramodi) June 18, 2026


