हमारी पार्टी राष्ट्र भक्ति के लिए प्रतिबद्ध है: प्रधानमंत्री मोदी
कार्यकतार्ओं की कई पीढिय़ों ने भारतीय जनता पार्टी के लिए अपना जीवन न्योछावर किया है: पीएम मोदी
आजादी के बाद जन संघ और भाजपा नेता सभी प्रमुख जन आंदोलनों में सबसे आगे रहे हैं: प्रधानमंत्री
विचारों में...कार्यों में और कार्यान्वयन में...भाजपा बुनियादी तौर पर वास्तव में लोकतांत्रिक पार्टी है: प्रधानमंत्री मोदी
अटल जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने देशवासियों के बीच आशा की किरण दिखाने का काम किया है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्र भक्ति के लिए प्रतिबद्ध है। विचारों में...कार्यों में और कार्यान्वयन में...भाजपा बुनियादी तौर पर वास्तव में लोकतांत्रिक पार्टी है।

उद्धाटन के मौके पर सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी यात्रा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान लोगों के साथ शुरू हुई थी। कार्यकतार्ओं की कई पीढिय़ों ने भारतीय जनता पार्टी के लिए अपना जीवन न्योछावर किया है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जन संघ और भाजपा नेता सभी प्रमुख जन आंदोलनों में सबसे आगे रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने देशवासियों के बीच आशा की किरण दिखाने का काम किया है।

 

 

 

 

 

 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Rare to see a policy land so correctly and so rapidly': Ather CEO Tarun Mehta hails RDI fund

Media Coverage

'Rare to see a policy land so correctly and so rapidly': Ather CEO Tarun Mehta hails RDI fund
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने प्रकृति के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
July 30, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि प्रकृति, पर्यावरण और संपूर्ण सृष्टि के प्रति सम्मान हमारे अस्तित्व का मूल आधार है। उन्होंने सभी से स्वस्थ, समृद्ध और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में कृतज्ञता और निस्वार्थ सेवा की भावना के साथ भाग लेने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने एक संस्‍कृत सुभाषितम् साझ किया

“शं नो द्यावापृथिवी पूर्वहूतौ शमन्तरिक्षं दृशये नो अस्तु।

शं न ओषधीर्वनिनो भवन्तु शं नो रजसस्पतिरस्तु जिष्णुः॥”

सुभाषितम् में कहा गया है कि सृष्टि के आरंभ से ही पूजनीय द्युलोक और पृथ्वी हमारे लिए सदा श्रद्धेय रहे हैं। ईश्‍वर करे, पृथ्वी और सूर्य के बीच का मध्यवर्ती भाग हमारे जीवन को लाभप्रद और ज्ञानवर्धक बनाए। सभी औषधीय जड़ी-बूटियां और वन के पौधे हमें स्वास्थ्य, पोषण एवं सुख प्रदान करें। समस्त लोकों के सर्वव्यापी और विजयी स्वामी हमें सदा कल्याण, शांति तथा समृद्धि प्रदान करें।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

“प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है। आइए, हम इनके प्रति पूरी कृतज्ञता और सेवाभाव के साथ एक स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनें।

शं नो द्यावापृथिवी पूर्वहूतौ शमन्तरिक्षं दृशये नो अस्तु।

शं न ओषधीर्वनिनो भवन्तु शं नो रजसस्पतिरस्तु जिष्णुः॥”