बीजेपी पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक एकमात्र पैन-इंडिया पार्टी है, बीजेपी युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देती है: पीएम मोदी
1984 में 2 सीटों से बीजेपी अब 2019 में 303 सीटों पर पहुंच गई है। कई क्षेत्रों में पार्टी को 50% से अधिक वोट शेयर मिला है: पीएम मोदी
परिवार द्वारा संचालित अन्य पार्टियों में बीजेपी सबसे अलग है क्योंकि यह युवाओं को मौका देती है : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी की सफलता उसके कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
भारत ने कांग्रेस और लेफ्ट के गवर्नेंस मॉडल को देखा है और अब यह उस पार्टी के मॉडल को देख रहा है जो पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई: पीएम मोदी
हमारे पास संवैधानिक संस्थाओं का मजबूत आधार है, इसलिए भारत को रोकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है : पीएम मोदी ने विपक्ष निशाना साधा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दिल्‍ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार के तहत आवासीय परिसर और सभागार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को मौका देने वाली पार्टी है। इस कार्यालय का विस्तार महज भवन का विस्तार नहीं है, बल्कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार है। भाजपा पहली ऐसी पार्टी है, जिसने पार्टी में संवैधानिक रूप से महिलाओं के लिए पद की व्यवस्था की है। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक ही सीमित नहीं है। बीजेपी एक व्यवस्था है, बीजेपी एक विचार है, बीजेपी एक संगठन है, बीजेपी एक आंदोलन है। दक्षिणी राज्यों सहित पूर्वोत्तर के लोगों ने भी भाजपा में अभूतपूर्व विश्वास दिखाया है। आज नॉर्थ ईस्ट में भाजपा के चार मुख्यमंत्री हैं और अन्य दो राज्यों में हमारी गठबंधन सरकार है। निसंदेह इस सफलता का श्रेय हमारे कार्यकर्ताओं को जाता है। आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी नहीं, बल्कि भारत की सबसे Futuristic पार्टी है।


Recalling the Emergency in India, talking about the history and journey of the saffron party, PM Modi said, “We are the party which did not take any time to sacrifice its own party for the protection of democracy during Emergency. Country can never forget that black phase in 1984. Congress got a historic mandate in those elections; it was an emotionally charged atmosphere. We were completely destroyed in that wave, but we weren't demoralised and didn't blame others. The journey that started with 2 Lok Sabha seats has reached 303 seats in 2019. Today we get more than 50 percent votes in many states.”


“Today from North to South, from West to East, BJP is the only Pan India party. Among the family run parties, BJP is the only political party which gives opportunity to the youth to come forward. Today BJP is not only the largest party. Rather, BJP is also the most futuristic party of India,” he added.

प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के संस्थापक सदस्यों को याद करते हुए कहा, “मैं उन सभी सदस्यों का सिर झुकाकर नमन करता हूं। हमारी पार्टी कुछ दिन बाद अपना 44वां स्थापना दिवस मनाएगी। इस पार्टी ने अपनी अनथक और अनवरत यात्रा में अनगिनत पड़ाव देखे हैं। ये यात्रा- परिश्रम की पराकाष्ठा है। ये समर्पण और संकल्पों के शिखर की यात्रा है। ये विचार और विचारधारा के विस्तार की यात्रा है। एक तरह से, ये हमारी पार्टी की प्रगति का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि पार्टी का आधुनिक कार्यालय हमारी महान परंपरा को और आगे ले जाएगा।” पार्टी के सफर के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि केवल 2 लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुई संसदीय यात्रा 2019 में 303 सीटों तक पहुंच गई। कई राज्यों में हमें 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलते हैं। जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से आज उत्तर से दक्षिण तक, पश्चिम से पूरब तक, भाजपा एकमात्र Pan India पार्टी है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमें भाजपा को एक ऐसी संस्था के रूप में विकसित करना है, जिसके पास अगले 50 साल तक के लक्ष्य निर्धारित हों। इसके लिए तीन आदतें हर कर्मठ कार्यकर्ता के स्वभाव में होनी चाहिए। ये हैं- अध्ययन, आधुनिकता और विश्व भर से अच्छी बातों को आत्मसात करने की शक्ति। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय की ये नई बिल्डिंग अध्ययन, आधुनिकता और वैश्विक अनुभव का अहम केंद्र बनेगी। आज भाजपा की तुलना दुनिया की उन ऐतिहासिक पार्टियों से होने लगी है, जिन्होंने अपने शासनकाल में देश का भाग्य बदल दिया। हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यह देखकर खुशी होती है कि दुनिया के कितने ही नेता अब भाजपा के इस सिद्धांत को दोहराने लगे हैं।”

देश में भाजपा के विस्तार और बढ़ रहे वोट शेयर के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ हो रहा भाजपा का ये विस्तार, हमें सीटों और वोट शेयर के मामले में, सफलता की नई उंचाइयों पर लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को केवल उसकी Presence और प्रभाव से नहीं समझा जा सकता है। भाजपा को जानने के लिए उसके स्वभाव को भी समझना जरूरी है। भाजपा का स्वभाव है- नूतनता और आधुनिकता! नूतनता हमारी निष्ठा है और आधुनिकता हमारी अवधारणा। इसीलिए, बीजेपी केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक सीमित नहीं है। बीजेपी विकास और बदलाव की प्राणशक्ति है। बीजेपी ने सियासत की सोच को बदला है और समावेश के नए मानकों को जन्म दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा में समाजसेवा के माध्यम से कार्यकर्ताओं को गढ़ा जाता है। जब हम समाजसेवा के लिए अपना जीवन खपाते हैं, तो सरकार बनाने के अवसर मिलने पर भी हमारी यही प्राथमिकता होती है। इसलिए आज देशभर में भाजपा की सरकारें आकांक्षा, विकास और प्रगति का पर्याय बन रही हैं। यही तो भाजपा ब्रांड ऑफ गवर्नेंस है।

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि देश इस समय जिस कालखंड से गुजर रहा है, वो तेज विकास के लिए बहुत अहम है। ये अमृतकाल सिर्फ शब्द समूह नहीं है, ये धरती की सच्चाई है। 140 करोड़ देशवासियों के दिलों की धड़कन है। आज हम सबसे युवा देश हैं, आत्मविश्वास से भरे हुए देश हैं। पूरे विश्व में, दुनिया के बड़े-बड़े मंचों पर आज अगर किसी का डंका बज रहा है तो उसका नाम हिंदुस्तान है। ऐसे में देश के भीतर और बाहर बैठी भारत विरोधी शक्तियों का एकजुट होना स्वभाविक है। ये शक्तियां भारत से विकास का ये कालखंड छीन लेना चाहती हैं। आज भारत का सामर्थ्य बुलंदी पर जा रहा है, तो इसके पीछे हमारी एक मज़बूत नींव है। ये नींव हमारी संवैधानिक संस्थाओं की है। इसलिए, आज भारत को रोकने के लिए हमारी इस नींव पर चोट की जा रही है। संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का अभियान छेड़ा जा रहा है। उनकी विश्वसनीयता खत्म करने की साजिश रची जा रही है।

पीएम मोदी ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अभियान को और तेज करने का ऐलान करते हुए कहा कि आज कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है। भ्रष्टाचार में लिप्त जितने भी चेहरे हैं, वो सब एक मंच पर आ रहे हैं। देश की जनता आज देख रही है कि पहले की सरकारों ने किस तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की थी। लेकिन अब पिछले 9 साल में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो अभियान चलाया, उसने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों दोनों की जड़ें हिला दी हैं। ये इस बात का प्रमाण है कि जब भाजपा आती है, तो भ्रष्टाचारी भागते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 2005 से 2014 के बीच कांग्रेस की सरकार ने करीब 5 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। इसी एक्ट के तहत पिछले 9 वर्षों में भाजपा सरकार ने एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है। इस एक्ट में पहले के मुकाबले दोगुने से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं और 15 गुना ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने कांग्रेस शासन के दौरान बैंकों को जमकर लूटा। बैंकों का करीब 22 हजार करोड़ रुपये का नुकसान करके ये लोग विदेश भाग गए। भाजपा सरकार ने इन लोगों की करीब 20 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करवा दी है। आजादी के 7 दशकों में पहली बार भ्रष्टाचार पर इस तरह की चोट हो रही है। आज हर देशवासी समझता है कि भ्रष्टाचार रुकेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा।

अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा अखबारों, टीवी स्क्रीन की चमक या यू-ट्यूब चैनलों से आगे नहीं बढ़ी है, बल्कि वंचितों-शोषितों, गांवों और गरीबों के हित में काम करते हुए यहां तक पहुंची है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या से बनी है। भाजपा के कार्यकर्ता के लिए देश की आशाएं, लोगों की आकांक्षाएं, उनके सपने ही उसकी ड्राइविंग फोर्स है। पीएम मोदी ने चेताया कि हमारी ये लड़ाई आसान नहीं है। भाजपा को डगर-डगर पर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, संप्रदायवाद, जातिवाद, भारत विरोधी विदेशी ताकतों और उनके इकोसिस्टम से लड़ना है। इसके साथ ही आजादी के सौवें वर्ष यानि 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करनी है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Auto Inc set for an over 2 million expansion spree as carmakers zero down plant plans

Media Coverage

Auto Inc set for an over 2 million expansion spree as carmakers zero down plant plans
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
On National Startup Day, PM to participate in a programme marking a decade of Startup India on 16 January
January 15, 2026
PM to interact with members of India’s vibrant startup ecosystem
Select startup representatives to also share insights from their entrepreneurial journey

On the occasion of National Startup Day, Prime Minister Shri Narendra Modi will participate in a programme marking a decade of the Startup India initiative on 16 January 2026 at 1 PM at Bharat Mandapam, New Delhi.

During the programme, Prime Minister will interact with members of India’s vibrant startup ecosystem. Select startup representatives will share insights from their entrepreneurial journey. Prime Minister will also address the gathering on this occasion.

Startup India was launched on 16 January 2016 by the Prime Minister as a transformative national programme to nurture innovation, promote entrepreneurship and enable investment-driven growth, with the objective of making India a nation of job creators rather than job seekers.

Over the past decade, Startup India has emerged as a cornerstone of India’s economic and innovation architecture. It has strengthened institutional mechanisms, expanded access to capital and mentorship, and fostered an enabling environment for startups to grow and scale across sectors and geographies. India’s startup ecosystem has witnessed unprecedented expansion during this period, with more than 2,00,000 startups recognised across the country. These enterprises have become significant drivers of employment generation, innovation-led economic growth and the strengthening of domestic value chains in diverse sectors.