सूरत में नया एकीकृत टर्मिनल भवन, शहर के अवसंरचना विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के सूरत हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने टहलते हुए नए टर्मिनल भवन का अवलोकन किया।

 

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

 

‘‘सूरत में नया एकीकृत टर्मिनल भवन, शहर के अवसंरचना विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है। यह अत्याधुनिक सुविधा, न केवल यात्रा अनुभव को बेहतर बनाएगी; बल्कि आर्थिक विकास, पर्यटन और हवाई संपर्क सुविधा को भी बढ़ावा देगी।‘’

 

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल सहित अन्य लोग प्रधानमंत्री के साथ थे।

 

पृष्ठभूमि

 

टर्मिनल भवन, दिन की सर्वाधिक व्यस्त अवधि के दौरान 1200 घरेलू यात्रियों और 600 अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को संभालने में सक्षम है और इस भवन में सर्वाधिक व्यस्त अवधि के संदर्भ में क्षमता को 3000 यात्रियों तक बढ़ाने का प्रावधान है। इससे यात्रियों को संभालने की वार्षिक क्षमता 55 लाख तक बढ़ जाएगी। चूंकि टर्मिनल भवन सूरत शहर का प्रवेश द्वार है, इसलिए इसे स्थानीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप डिजाइन किया गया है, ताकि मूल तत्व आंतरिक और बाहरी सज्‍जा, दोनों में प्रतिबिंबित हो सके तथा आगंतुकों में एक विशिष्ट स्थल से जुड़ी भावना पैदा हो सके। बेहतर बनाए गए टर्मिनल भवन के अग्रभाग का उद्देश्य सूरत शहर के ‘रांदेर’ क्षेत्र के पुराने घरों की समृद्ध और पारंपरिक लकड़ी के काम के साथ यात्री अनुभव को समृद्ध करना है। गृह- IV के अनुरूप तैयार किया गया हवाई अड्डे का नया टर्मिनल भवन, दोहरे सुरक्षा आवरण वाली छत प्रणाली; ऊर्जा बचत के लिए कैनोपी; ताप का कम अवशोषण करने वाली डबल ग्लेज़िंग यूनिट; वर्षा जल संचयन; जल शोधन संयंत्र; सीवेज शोधन संयंत्र; परिदृश्य निर्माण के लिए शोधित जल का उपयोग तथा सौर ऊर्जा संयंत्र जैसी सतत विकास से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित है।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi hails India’s ‘Mission Drishti’ launch as ‘world’s first OptoSAR satellite’ enters orbit

Media Coverage

PM Modi hails India’s ‘Mission Drishti’ launch as ‘world’s first OptoSAR satellite’ enters orbit
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
May 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उपराष्ट्रपति विकसित भारत के सामूहिक स्वप्न को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बहुआयामी प्रयास कर रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि संसदीय कार्यवाही की उत्पादकता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उनके निरंतर प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्वांगीण विकास के प्रति उपराष्ट्रपति का अटूट समर्पण और गरीबों एवं वंचितों के प्रति उनकी चिंता भी उतनी ही प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन समर्पण, अनुशासन और स्पष्ट उद्देश्य की भावना से प्रेरित है। श्री मोदी ने उपराष्ट्रपति के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और राष्ट्र की सेवा में निरंतर रत रहते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर अपनी पोस्ट में लिखा:

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे विकसित भारत के हमारे सामूहिक स्वप्न को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। संसदीय कार्यवाही की उत्पादकता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उनके प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। गरीबों और वंचितों के प्रति चिंता के साथ सर्वांगीण विकास के प्रति उनका पूर्ण उत्साह भी उतना ही प्रेरणादायक है। उनका सार्वजनिक जीवन समर्पण, अनुशासन और स्पष्ट उद्देश्यबोध से प्रेरित है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख और राष्ट्र की सेवा निरंतर रत रहते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं।