प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में विदेशी निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ स्थानीय निवेश को बढ़ावा देने के लिए रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की
वित्त, गृह और वाणिज्य मंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने भारत में निवेश को फास्ट-ट्रैक मोड में लाने और भारतीय इंजीनियरिंग क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भारत में और अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ घरेलू निवेश को बढ़ावा देने हेतु विभिन्‍न रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए एक व्यापक बैठक की, ताकि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देश की अर्थव्यवस्था के विकास को नई गति प्रदान की जा सके।

इस दौरान यह चर्चा की गई कि देश में मौजूदा औद्योगिक भूमि/भूखंडों/सम्पदा में कई और ‘समस्‍त मंजूरी प्राप्‍त तत्‍काल कार्यान्‍वयन वाली अवसंरचना’ को बढ़ावा देने एवं आवश्यक वित्तपोषण सहायता प्रदान करने के लिए एक योजना विकसित की जानी चाहिए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि निवेशकों का मार्गदर्शन करने, उनकी समस्याओं पर गौर करने तथा समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक केंद्रीय एवं राज्य मंजूरी प्राप्त करने में उनकी मदद करने हेतु और भी अधिक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने के लिए ठोस कदम उठाया जाना चाहिए।

भारत में त्‍वरित तरीकों (फास्ट-ट्रैक मोड) से निवेश लाने और भारत के घरेलू सेक्‍टरों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की गई। अपनी-अपनी रणनीतियों को विकसित करने तथा निवेश आकर्षित करने हेतु और भी अधिक सक्रिय होने के लिए राज्यों का मार्गदर्शन करने पर विस्तृत चर्चाएं की गईं।

इस दौरान यह भी चर्चा की गई कि विभिन्न मंत्रालयों द्वारा सुधारों को लागू करने की पहल को निरंतर जारी रखा जाना चाहिए और निवेश एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मार्ग में मौजूद किसी भी बाधा को दूर करने के लिए समयबद्ध तरीके से ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

इस बैठक में वित्त मंत्री, गृह मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, राज्‍य मंत्री (वित्त) और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Apple to invest Rs 100 crore in India renewable energy expansion

Media Coverage

Apple to invest Rs 100 crore in India renewable energy expansion
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 08, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र की गरिमा और सम्मान की रक्षा में भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और शौर्य से प्रत्येक नागरिक गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि भारत माता के लिए सब कुछ बलिदान करने का उनका जज्बा सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक साझा किया-

"स्वधर्ममपि चावेक्ष्य न विकंपितुमर्हसि |

धर्म्याधि युद्धाच्छ्रेयोऽन्यत्क्षत्रियौ न विद्यते ||"

इस श्लोक में यह बताया गया है कि जब व्यक्ति अपने कर्तव्य के प्रति सजग हो जाता है, तो उसके मन में किसी भी प्रकार की झिझक या भय नहीं होना चाहिए, क्योंकि न्याय की वेदी पर धर्म और सम्मान की रक्षा के लिए किया गया संघर्ष एक योद्धा के लिए आत्म-कल्याण का सबसे उत्कृष्ट और गौरवशाली मार्ग है।