नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति श्री पीटर पेलग्रिनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है। 

इस बैठक ने दोनों नेताओं को भारत-स्लोवाक संबंधों के सभी आयामों की समीक्षा करने और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान किया।

दोनों नेताओं ने हाल ही में आयोजित भारत-ईयू शिखर सम्मेलन से बनी सकारात्मक गति पर गौर किया और प्राथमिक क्षेत्रों में संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संयुक्त भारत-ईयू व्यापक रणनीतिक एजेंडा को अपनाए जाने के साथ-साथ भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते के ऐतिहासिक नतीजों का स्वागत किया।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों की बढ़ती रफ्तार पर संतोष व्यक्त किया और स्टार्टअप्स, सूचना प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा, विनिर्माण, रक्षा, अंतरिक्ष और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अवसर तलाशने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस और भविष्य की तकनीकों के साथ ही साथ डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में सहयोग की बेहतर संभावनाओं पर भी गौर किया, जो भारत के “सभी के लिए एआई” विजन और स्लोवाकिया के डिजिटल रूपांतरण और उद्योग 4.0 पर फोकस से मेल खाता है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी और राष्ट्रपति श्री पेलग्रिनी ने जनता के बीच आपसी संपर्क, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहरायी। राष्ट्रपति श्री पेलग्रिनी ने स्लोवाकिया में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आवाजाही बढ़ाने की दिशा में जारी प्रयासों का स्वागत किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Khichdi To Moringa Paratha: 7 Traditional Foods PM Modi Loves

Media Coverage

Khichdi To Moringa Paratha: 7 Traditional Foods PM Modi Loves
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 26 अगस्त 2026
August 26, 2026

Accountability Meets Ambition: Record Low NPAs, Record Defence Output, Record Digital Adoption Under the Leadership of PM Modi