प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गुड फ्राइडे हमें ईसा मसीह के बलिदान की याद दिलाता है।

श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा के मूल्यों को और गहरा करेगा।

उन्होंने कहा कि भाईचारा और आशा हरेक का मार्गदर्शन करें।

एक एक्स पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;

“गुड फ्राइडे हमें ईसा मसीह के बलिदान की याद दिलाता है। यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा के मूल्यों को और गहरा करे। भाईचारा और आशा हम सभी का मार्गदर्शन करे।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Defence exports skyrocket to record Rs 38,424cr in 2025-26, 62.7 per cent rise over previous fiscal

Media Coverage

Defence exports skyrocket to record Rs 38,424cr in 2025-26, 62.7 per cent rise over previous fiscal
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
April 03, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि शिक्षा केवल आजीविका का साधन नहीं है, बल्कि जीवन को श्रेष्ठ बनाने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने उल्लेख किया कि यह वो अनमोल पूंजी है, जिसके जरिए आज हमारी युवाशक्ति हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान बनाकर देश का नाम रोशन कर रही है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया-

“श्रियः प्रदुग्धे विपदो रुणद्धि

यशांसि सूते मलिनं प्रमार्ष्टि।

संस्कारशौचेन परं पुनीते

शुद्धा हि बुद्धिः किल कामधेनुः॥”

यह सुभाषितम् यह संदेश देता है कि शिक्षित, परिष्कृत और निर्मल बुद्धि व्यक्ति की कठिनाइयों को दूर करती है और उसके जीवन में सफलता, सम्मान, शांति तथा प्रगति लाती है। वास्तव में, एक प्रबुद्ध मन को कामधेनु के समान माना जाता है, जो सभी प्रकार की आकांक्षाओं को पूर्ण करने में सक्षम होता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा;

“शिक्षा केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि जीवन को श्रेष्ठ बनाने का सशक्त माध्यम भी है। यह वो अनमोल पूंजी है, जिसके जरिए आज हमारी युवाशक्ति हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान बनाकर देश का नाम रोशन कर रही है।

श्रियः प्रदुग्धे विपदो रुणद्धि

यशांसि सूते मलिनं प्रमार्ष्टि।

संस्कारशौचेन परं पुनीते

शुद्धा हि बुद्धिः किल कामधेनुः॥”