प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भारतीय परंपरा के शाश्‍वत ज्ञान पर विचार करते हुए उन मूल्यों को रेखांकित किया जो राष्ट्रीय जीवन और व्यक्तिगत आचरण का मार्गदर्शन करते रहते हैं।

प्रधानमंत्री ने बल देकर कहा कि सच्ची सुंदरता सद्गुणों से निखरती है, वंश चरित्र से गौरवान्वित होता है, ज्ञान का मूल्य सफलता में निहित है और धन का अर्थ जिम्मेदारीपूर्ण आनंद है। उन्होंने कहा कि ये मूल्य न केवल शाश्वत हैं बल्कि समकालीन समाज में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। ये भारत की प्रगति, जिम्मेदारी और सद्भाव की सामूहिक यात्रा की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं।

श्री मोदी ने एक्‍स पर एक संस्कृत श्लोक साझा करते हुए लिखा:

“गुणो भूषयते रूपं शीलं भूषयते कुलम्।

सिद्धिर्भूषयते विद्यां भोगो भूषयते धनम्॥”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's banking sector resilient; 11-13% credit growth for January-June likely: Survey

Media Coverage

India's banking sector resilient; 11-13% credit growth for January-June likely: Survey
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की
April 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती के अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बसव जयंती के विशेष अवसर पर वे जगद्गुरु बसवेश्वर को तथा उनके अमर उपदेशों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसवेश्वर का न्यायपूर्ण समाज का विजन और लोगों को सशक्त बनाने के उनके अटूट प्रयास हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स(X) पर लिखा;

“बसव जयंती के विशेष अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर तथा उनके अमर उपदेशों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका न्यायपूर्ण समाज का विजन और लोगों को सशक्त बनाने के उनके अटूट प्रयास हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।”