प्रधानमंत्री ने एयरट्रंक द्वारा 5 गीगावॉट डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने के लिए लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव की सराहना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की यात्रा ऐतिहासिक गति पकड़ रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एयरट्रंक ने भारत में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये (30 अरब डॉलर) का निवेश करके 5 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने की योजना की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह देश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम में प्रस्तावित सबसे बड़े निवेशों में से एक है।

श्री मोदी ने कहा कि इस प्रकार के निवेश से क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की स्थिति मजबूत होगी। प्रधानमंत्री ने बताया कि इन बदलावों से रोजगार के अवसर पैदा होंगे, स्थानीय आपूर्ति श्रृंखलाओं को समर्थन मिलेगा और नवाचार आधारित विकास में तेजी आएगी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि विश्व की डिजिटल अर्थव्यवस्था का भविष्य तेजी से भारत में आकार ले रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

भारत की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर यात्रा ऐतिहासिक गति पकड़ रही है।
एयरट्रंक ने भारत में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये (30 अरब डॉलर) का निवेश करके 5 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने की योजना की घोषणा की है। यह देश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम में प्रस्तावित सबसे बड़े निवेशों में से एक है।

इस तरह के निवेश से क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की स्थिति मजबूत होगी, साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे, स्थानीय आपूर्ति श्रृंखलाओं को समर्थन मिलेगा और नवाचार आधारित विकास में तेजी आएगी।

यह स्पष्ट है कि विश्व की डिजिटल अर्थव्यवस्था का भविष्य तेजी से भारत में आकार ले रहा है!

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
The entrepreneurs building a self-reliant India

Media Coverage

The entrepreneurs building a self-reliant India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 21 जुलाई 2026
July 21, 2026

Self-Reliance Is No Longer a Slogan — It’s Happening Across Engines, UPI, Vaccines & FDI Under the Leadership of PM Modi