प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे क्षैतिज दिशात्मक ड्रिलिंग (एचडीडी) पद्धति से 24 इंच व्यास की प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के निर्माण के साथ ‘पूर्वोत्‍तर गैस ग्रिड’ (एनईजीजी) परियोजना को महत्‍वपूर्ण मील का पत्थर बताया और इसकी सराहना की।

एशिया में सबसे लंबी और विश्‍व में दूसरी सबसे लंबी हाइड्रोकार्बन पाइपलाइन नदी क्रॉसिंग का रिकॉर्ड स्थापित करने के बारे में प्रधानमंत्री ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के ट्वीट को साझा करते हुए ट्वीट किया।

"अनुकरणीय!"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
DAP 2026: India's new defence procurement policy aims for indigenous tech sovereignty

Media Coverage

DAP 2026: India's new defence procurement policy aims for indigenous tech sovereignty
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने बारबाडोस में लगातार तीसरी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को बधाई दी
February 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि भारत, बारबाडोस के साथ अपनी दीर्घकालिक मित्रता को अत्यधिक महत्व देता है, जो सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर विस्तार कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मुझे 2024 में भारत-कैरिकॉम (India-CARICOM) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई हमारी मुलाकात सुखद रूप से याद है। मैं अपने लोगों के लाभ के लिए हमारी साझेदारी को और मजबूत करने हेतु उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

“प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई।

भारत, बारबाडोस के साथ अपनी दीर्घकालिक मित्रता को अत्यधिक महत्व देता है, जिसका विभिन्न सहयोग क्षेत्रों में निरंतर विस्तार हो रहा है।

मुझे 2024 में भारत-कैरिकॉम (India-CARICOM) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई हमारी मुलाकात सुखद रूप से याद है और मैं अपने लोगों के लाभ के लिए हमारी साझेदारी को और अधिक मजबूत करने हेतु उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ।“

@miaamormottley