प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 7वें संस्करण के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ इंटरैक्टिव सत्र में शामिल हुए और करियर की प्रगति और जीवन की उलझन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन चर्चा की।


'स्वच्छ भारत' पहल का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि 'स्वच्छता' राष्ट्रीय प्राथमिकता बन गई है। उन्होंने भारत के कला और संस्कृति क्षेत्र के महत्वपूर्ण विकास पर प्रकाश डाला, कि कैसे पिछले दशक में मार्केट का 250 गुना विस्तार हुआ है। छात्रों को अपनी क्षमताओं को कम न आंकने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, उन्होंने उनसे समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपने प्रयासों को पूरा करने का आग्रह किया।


प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और उसके प्रावधानों पर प्रकाश डाला, जो छात्रों को एक ही स्ट्रीम तक सीमित रहने की बजाय अलग-अलग विषयों में रुचि जगाने और उन्हें सीखने में सक्षम बनाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी में छात्रों की भागीदारी, हुनर और मेहनत की भरपूर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को समझाने में उनका काम, सूचना और प्रसारण मंत्रालय को भी पीछे छोड़ देता है।


सही करियर चुनने को लेकर जीवन में भ्रम की स्थिति पर बात करते हुए, पीएम मोदी ने छात्रों को एक रेस्तरां में खाना ऑर्डर करने की तुलना करते हुए निर्णायक होने की सलाह दी, जहां एक स्पष्ट निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने करियर विकल्पों के बारे में विचारशील दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल देते हुए निर्णयों की सकारात्मकता और नकारात्मकता का मूल्यांकन करने का भी सुझाव दिया।
प्रधानमंत्री ने छात्रों को अपने करियर की राह पर आगे बढ़ने और जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए स्पष्टता, प्रतिबद्धता और निर्णायक मानसिकता अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi