प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 7वें संस्करण के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ संवाद सत्र में भाग लिया और परीक्षा की तैयारी के दौरान स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने के महत्वपूर्ण पहलू पर गहन चर्चा की।


छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने मोबाइल फोन रिचार्ज करने के उदाहरण से समझाया कि पढ़ाई के साथ-साथ शरीर का ख्याल रखना कितना ज़रूरी है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि परीक्षा की तैयारी और स्वस्थ जीवनशैली के बीच संतुलन बनाना ज़रूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक संतुलित जीवनशैली की वकालत की और किसी भी चीज़ में अति ना करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन के लिए ज़रूरी है।”


प्रधानमंत्री मोदी ने स्वस्थ आदतों के महत्व पर ज़ोर दिया, जैसे कि धूप में समय बिताना और नियमित तथा पर्याप्त नींद लेना। उन्होंने आधुनिक आदतों, खासकर अत्यधिक स्क्रीन टाइम के बारे में चिंता व्यक्त की, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी, नींद पर बुरा असल डालती है। अपनी निजी ज़िंदगी से एक अनुभव साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि वह बिस्तर पर लेटने के 30 सेकंड के अंदर ही गहरी नींद में सो जाते हैं, इससे वे गुणवत्तापूर्ण नींद के महत्व को रेखांकित करना चाहते थे।


पोषण पर चर्चा करते हुए, पीएम मोदी ने संतुलित आहार की आवश्यकता पर जोर दिया और समग्र फिटनेस के लिए नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों को अपनी भलाई के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, इस बात पर जोर दिया कि पढ़ाई और स्वस्थ जीवनशैली के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है और इसे हासिल किया जा सकता है।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi