प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्री राम विलास पासवान के निधन पर दुख जताया है।

सिलसिलेवार ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “रामविलास पासवान जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी और ऐसे व्यक्ति को खो दिया है, जो हर गरीब की गरिमापूर्ण जिंदगी की सुनिश्चित करने के लिए बेहद उत्सुक था।

श्री राम विलास पासवान जी ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के माध्यम से राजनीति में कदम रखा। एक युवा नेता के रूप में उन्होंने आपातकाल के दौरान अत्याचार और लोकतंत्र पर हमले का विरोध किया। वह एक उत्कृष्ट सांसद और मंत्री थे, जिन्होंने कई नीतिगत क्षेत्रों में स्थायी योगदान दिया।

साथ में काम करना, पासवान जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। मंत्रिमंडल की बैठकों के दौरान उनके हस्तक्षेप ज्ञानवर्धक होते थे। राजनीतिक ज्ञान, राज्य-कौशल से लेकर शासन के मुद्दों तक वह प्रतिभाशाली थे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's Economy Grows 7.7% in FY26, 7.8% in Q4; Beats Estimates Despite Global Turmoil

Media Coverage

India's Economy Grows 7.7% in FY26, 7.8% in Q4; Beats Estimates Despite Global Turmoil
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धि पर असम के लोगों को बधाई दी
June 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धि हासिल करने के लिए असम के लोगों, विशेषकर राज्य की 'नारी शक्ति' को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की नारी शक्ति ने इस महत्वपूर्ण प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाई है, जिसका उद्देश्य एक सतत ग्रह का निर्माण करना है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"सराहनीय उपलब्धि। असम के लोगों को, विशेष रूप से राज्य की 'नारी शक्ति' को, एक सतत ग्रह के निर्माण के उद्देश्य से किए गए इस प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए बधाई।"