प्रधानमंत्री ने राम नवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
March 26, 2026
Share
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राम नवमी के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि त्याग, तपस्या और संयम से परिपूर्ण मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन लोगों को हर परिस्थिति का सामना पूरे सामर्थ्य से और दृढ़ संकल्प के साथ करने के लिए प्रेरित करता रहता है।
प्रधानमंत्री ने भगवान राम के आदर्शों की शाश्वत प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि ये मूल्य न केवल भारत के लोगों के लिए बल्कि आने वाले समय में पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक शक्ति बने रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया
“देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो।”
देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना… pic.twitter.com/nOQzwTpfRi