प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओणम के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा, "यह त्योहार एकता, आशा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। यह अवसर हमारे समाज में सद्भाव की भावना को मजबूत और प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा करेगा।"

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा;

"सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं! यह सुंदर त्योहार सभी के लिए नई खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और प्रचुर समृद्धि लाए। ओणम केरल की शाश्वत विरासत और समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है। यह त्योहार एकता, आशा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। यह अवसर हमारे समाज में सद्भाव की भावना को मजबूत करेगा और प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा करेगा।"

"എല്ലാവർക്കും വളരെ സന്തോഷം നിറഞ്ഞ ഓണാശംസകൾ! ഈ മനോഹരമായ ഉത്സവം എല്ലാവർക്കും സന്തോഷവും നല്ല ആരോഗ്യവും സമൃദ്ധിയും നൽകട്ടെ. ഓണം കേരളത്തിന്റെ പാരമ്പര്യത്തെയും സമ്പന്നമായ സംസ്കാരത്തെയും ഓർമ്മിപ്പിക്കുന്നു. ഈ ഉത്സവം ഐക്യത്തിന്റെയും, പ്രതീക്ഷയുടെയും, സാംസ്കാരിക അഭിമാനത്തിന്റെയും പ്രതീകമാണ്. ഈ വേള നമ്മുടെ സമൂഹത്തിൽ സൗഹാർദ്ദം വളർത്താനും പ്രകൃതിയുമായുള്ള നമ്മുടെ ബന്ധം കൂടുതൽ ദൃഢമാക്കാനും സഹായിക്കട്ടെ."

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s contribution to BRICS: Nari Shakti moves from promise to delivery

Media Coverage

India’s contribution to BRICS: Nari Shakti moves from promise to delivery
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बातचीत
June 30, 2026
राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने प्रधानमंत्री को पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों से अवगत कराया
प्रधानमंत्री ने बनी सहमति का स्वागत किया और स्थायी शांति एवं स्थिरता के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता को दोहराया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईरान के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मसूद पेज़ेशकियान के साथ टेलीफोन पर वार्ता की।

राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने प्रधानमंत्री को पश्चिम एशिया के हाल के घटनाक्रमों और आगे की संभावनाओं के बारे में अवगत कराया।

प्रधानमंत्री ने बनी सहमति का स्वागत किया और भारत के इस सैद्धांतिक दृष्टिकोण को दोहराया कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तथा समुद्री आवाजाही एवं वाणिज्य की स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तथा समुद्री आवाजाही एवं आर्थिक गतिविधियों की स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।