प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने के अवसर पर श्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं, जिनकी सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता और बिहार के विकास में अमिट योगदान सर्वविदित है। श्री मोदी ने कहा कि उन्हें संसद में लौटते देखना बहुत सुखद होगा और एक अनुभवी विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका व्यापक अनुभव सदन की गरिमा को अत्‍यधिक बढ़ाएगा।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

"नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
10 Years of UPI: From 18 mln to 219 bln transactions, volumes jump 12,000x

Media Coverage

10 Years of UPI: From 18 mln to 219 bln transactions, volumes jump 12,000x
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राज्यसभा के लिए श्री हरिवंश के मनोनयन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं
April 10, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने के बाद श्री हरिवंश को उनके आगामी संसदीय कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री हरिवंश ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन दोनों में अमूल्य योगदान दिया है और एक सम्मानित बुद्धिजीवी एवं विचारक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। श्री मोदी ने बताया कि उनके गहन विचारों और अंतर्दृष्टि ने पिछले कुछ वर्षों में सदन की कार्यवाही को काफी समृद्ध किया है। प्रधानमंत्री ने इस नामांकन पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री हरिवंश की निरंतर उपस्थिति संसदीय चर्चा को और अधिक लाभान्वित करेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

हरिवंश जी ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया है। वे एक सम्मानित बुद्धिजीवी और विचारक हैं। उन्होंने अपने गहन विचारों और अंतर्दृष्टि से पिछले कुछ वर्षों में सदन की कार्यवाही को समृद्ध किया है। मुझे प्रसन्नता है कि माननीय राष्ट्रपति जी ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। आगामी संसदीय कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं!