प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के गिर जंगल में रहने वाले राजसी एशियाई सिंहों की बढ़ती संख्‍या पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है, "दो बहुत अच्‍छे समाचार हैं : गुजरात के गिर जंगल में रहने वाले राजसी एशियाई सिंहों की संख्‍या में लगभग 29 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

भौगोलिक रूप से, वितरण क्षेत्र या फैलाव 36 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

गुजरात की जनता और वे सभी प्रशंसा के पात्र हैं, जिनके प्रयासों की बदौलत यह शानदार कार्य संभव हुआ।

पिछले अनेक वर्षों से गुजरात में सिंहों की संख्‍या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसे सामुदायिक भागीदारी, प्रौद्योगिकी पर जोर, वन्यजीव स्वास्थ्य सेवा, उचित पर्यावास प्रबंधन और मानव-सिंह टकराव को कम करने के लिए उठाए गए कदमों से बल मिला है। आशा है कि यह सकारात्मक प्रचलन जारी रहेगा।”

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Science and the power of jan bhagidari can lead to a TB-free India

Media Coverage

Science and the power of jan bhagidari can lead to a TB-free India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
नगालैंड के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
March 24, 2026

नगालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में कहा;

“नगालैंड के राज्यपाल, श्री @nkishoreyadav ने प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।

@ LokBhavanKohima