प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक का ग्लोबल हेल्थ लीडर्स पुरस्कार प्राप्त करने वाली आशा कार्यकर्ताओं की पूरी टीम के लिए अपनी प्रसन्नता जताई है। श्री मोदी ने कहा कि स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने में आशा कार्यकर्ता सबसे आगे हैं और उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के ट्वीट की प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा,

अत्यंत प्रसन्नता हुई कि आशा कार्यकर्ताओं की पूरी टीम को डब्ल्यूएचओ महानिदेशक के ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सभी आशा कार्यकर्ताओं को बधाई। एक स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने में वह सबसे आगे हैं। उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending

Media Coverage

Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
झारखंड के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 03, 2026

झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा,

“झारखंड के राज्यपाल श्री @संतोषगंगवार ने प्रधानमंत्री @नरेन्द्रमोदी से मुलाकात की।

@jhar_governor”