प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और विश्व के अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति को दिए गए अपने उत्तर में, प्रधानमंत्री ने कहा;

"माननीय राष्ट्रपति महोदय, आपके इस अनमोल शुभकामना संदेश के लिए हृदय से आभार।"

उपराष्ट्रपति को दिए गए अपने उत्तर में, प्रधानमंत्री ने कहा;

"विचारशील शुभकामनाओं के लिए उपराष्ट्रपति एम. वैकेया नायडु को धन्यवाद।"

श्रीलंका के राष्ट्रपति को दिए गए अपने उत्तर में, प्रधानमंत्री ने कहा;

"शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति गोटबाया आर को धन्यवाद।"

नेपाल के प्रधानमंत्री को दिए गए अपने उत्तर में, प्रधानमंत्री ने कहा;

"मैं आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ पीएम शेर बहादुर देउवा।"

श्रीलंका के प्रधानमंत्री को दिए गए अपने उत्तर में, प्रधानमंत्री ने कहा;

"शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, मेरे मित्र, पीएम राजपक्षे।"

डोमिनिका के प्रधानमंत्री को दिए गए अपने उत्तर में, प्रधानमंत्री ने कहा;

"प्यार भरी शुभकामनाओं के लिए आपका आभारी हूँ, पीएम रूजवेल्ट स्केरिट।"

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री को दिए गए अपने उत्तर में, प्रधानमंत्री ने कहा;

"धन्यवाद, श्री केपी शर्मा ओली।"

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’

Media Coverage

PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एशिया कप जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी
September 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप का खिताब जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को शानदार बताया और कहा कि यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप जीतने पर हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह सचमुच एक अद्भुत उपलब्धि है।

यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है। पूरी टीम को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"