प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुष डिस्कस थ्रो-एफ54/55/56 में रजत पदक जीतने पर योगेश कथूनिया को शुभकामनाऐं दीं।

उन्होंने कहा कि कथूनिया की प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है।

एक्स पर अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:

"पुरुष डिस्कस थ्रो-एफ54/55/56 में रजत पदक की शानदार जीत के लिए योगेश कथूनिया को बहुत-बहुत बधाई। उनकी प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Renewed Sense Of Responsibility': IIT Delhi Graduates Call PM Modi's Address 'Inspirational'

Media Coverage

'Renewed Sense Of Responsibility': IIT Delhi Graduates Call PM Modi's Address 'Inspirational'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन के वीर आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
August 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी आंदोलनकारियों को स्मरण करते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस और दृढ़ संकल्प को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व से प्रेरित भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान ने स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया तथा औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लिए भारत के लोगों के अटूट संकल्प को प्रतिबिंबित किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी आंदोलनकारियों को स्मरण करता हूँ। उनका साहस प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। महात्मा गांधी जी के नेतृत्व से प्रेरित भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया तथा औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लिए हमारे लोगों के अटूट संकल्प को प्रतिबिंबित किया।