प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 के विजेताओं को बधाई दी है। खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों और अटूट समर्पण को स्वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने न केवल अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है बल्कि वैश्विक मंच पर भारतीय ध्वज का भी मान बढ़ाया है।

एक्स पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 समारोह के बारे में राष्ट्रपति के पोस्ट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा;

“राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 के प्रख्यात विजेताओं को बधाई। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियां और अटूट समर्पण हमारे देश के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने न केवल अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारतीय ध्वज का भी मान बढ़ाया है।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Tariff cuts on pharma, gems, and aircraft parts in India-US interim trade deal

Media Coverage

Tariff cuts on pharma, gems, and aircraft parts in India-US interim trade deal
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विश्व कप जीतने पर भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम को बधाई दी
February 06, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कप खिताब जीतने पर भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की है।

प्रधानमंत्री ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेलने और असाधारण कौशल दिखाने के लिए टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी।

श्री मोदी ने X पर संदेश में कहा:

“भारत की क्रिकेट प्रतिभाओं की चमक!

विश्व कप घर लाने के लिए हमारी U-19 टीम पर गर्व है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला है, और असाधारण कौशल दिखाया है। यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”