प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कलपक्कम में स्वदेशी रूप से विकसित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) के सफलतापूर्वक निर्णायक मोड़ प्राप्त करने पर वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अपनी असैन्य परमाणु यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है, जो उसके परमाणु कार्यक्रम के दूसरे चरण में हुए उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह उन्नत रिएक्टर--जिसमें यह जितना ईंधन उपयोग करता है उससे अधिक ईंधन उत्पन्न करने की क्षमता है--देश की मजबूत वैज्ञानिक क्षमताओं और सुदृढ़ इंजीनियरिंग विशेषज्ञता को प्रदर्शित करता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि यह उपलब्धि परमाणु कार्यक्रम के तीसरे चरण के तहत भारत के विशाल थोरियम भंडार के प्रभावी उपयोग का मार्ग प्रशस्त करती है।

इसे राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण बताते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस उपलब्धि को हासिल करने में शामिल सभी लोगों की प्रतिबद्धता और प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा;

“आज भारत अपनी असैन्य परमाणु यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा रहा है, जिससे उसके परमाणु कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रगति हो रही है।”

कलपक्कम स्थित स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने निर्णायक मोड़ प्राप्त कर लिया है।

यह उन्नत रिएक्टर, जितना ईंधन उपयोग करता है उससे अधिक ईंधन उत्पन्न करने में सक्षम है, हमारी वैज्ञानिक क्षमता की गहराई और हमारी इंजीनियरिंग शक्ति को दर्शाता है। यह कार्यक्रम के तीसरे चरण में हमारे विशाल थोरियम भंडार के उपयोग की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

भारत के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण। हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s coffee exports hit a record high of $2.13 billion in 2025-26 fiscal

Media Coverage

India’s coffee exports hit a record high of $2.13 billion in 2025-26 fiscal
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने श्री तो लाम को सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी
April 07, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में श्री तो लाम के निर्वाचन पर आज उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने नए राष्ट्रपति के रूप में उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुरानी मित्रता और भी मजबूत होगी। श्री मोदी ने यह भी कहा कि वे दोनों देशों और इस क्षेत्र के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा:

मैं वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में श्री तो लाम के निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी मित्रता और भी मजबूत होगी। मैं दोनों देशों के लोगों और क्षेत्र की प्रगति तथा समृद्धि के लिए हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।