प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक जीतने पर मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने उनकी तेज़ दौड़ और दृढ़ संकल्प की सराहना की तथा कहा कि यह प्रदर्शन उनका इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा।

श्री मोदी ने कहा कि यह सफलता मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ की कड़ी मेहनत और एकाग्रता का परिचायक है तथा उनके भविष्य के लिए अनेक और उपलब्धियों की शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा;

“मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ ने जीता शानदार रजत पदक! बेहतरीन दौड़ और दृढ़ संकल्प का क्या ज़बरदस्‍त प्रदर्शन! इस सफलता तथा इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर उन्हें बधाई। उनकी सफलता उनकी कड़ी मेहनत और एकाग्रता का परिचायक है। आने वाले समय में वे निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल करें।

#CWG2026”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’

Media Coverage

PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एशिया कप जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी
September 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप का खिताब जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को शानदार बताया और कहा कि यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप जीतने पर हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह सचमुच एक अद्भुत उपलब्धि है।

यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है। पूरी टीम को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"