प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कलबुर्गी में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल्स पार्क की स्थापना के लिए कर्नाटक के लोगों को बधाई दी है।

केन्द्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल के एक ट्वीट के जवाब में, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“कलबुर्गी में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल्स पार्क की स्थापना के लिए कर्नाटक की मेरी बहनों और भाइयों को बधाई। यह पार्क कर्नाटक की समृद्ध वस्त्र परंपरा का उत्सव मनाएगा और लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।”

“ಕಲಬುರಗಿಯಲ್ಲಿಪಿಎಂ ಮಿತ್ರ ಮೆಗಾ ಜವಳಿ ಪಾರ್ಕ್ ಸ್ಥಾಪನೆಗಾಗಿ ಕರ್ನಾಟಕದ ನನ್ನ ಸಹೋದರ ಸಹೋದರಿಯರಿಗೆಅಭಿನಂದನೆಗಳು. ಈ ಪಾರ್ಕ್ ಕರ್ನಾಟಕದ ಶ್ರೀಮಂತ ಜವಳಿ ಪರಂಪರೆಯನ್ನುಸಂಭ್ರಮಾಚರಿಸುತ್ತದೆ ಮತ್ತು ರಾಜ್ಯದ ಜನರಿಗೆ ಉದ್ಯೋಗಾವಕಾಶಗಳನ್ನು ಸೃಷ್ಟಿಸುತ್ತದೆ.

#PragatiKaPMMitra”

लोकसभा सांसद डॉ. उमेश जी. जाधव के एक ट्वीट के जवाब में, प्रधानमंत्री ने इस मेगा टेक्सटाइल्स पार्क के माध्यम से देश की वस्त्र संबंधी विविधता को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने की संभावनाओं का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“निश्चित रूप से कर्नाटक और विशेष तौर परकलबुर्गी के लिए एक खास दिन। इस टेक्सटाइल्स पार्क के माध्यम से दुनिया को भारत की वस्त्र संबंधी विविधता और हमारे लोगों की रचनात्मकता की झलक देखने को मिलेगी।#PragatiKaPMMitra”

“ಕರ್ನಾಟಕಕ್ಕೆಮತ್ತುವಿಶೇಷವಾಗಿಕಲಬುರಗಿಗೆನಿಜಕ್ಕೂವಿಶೇಷದಿನ. ಈಜವಳಿಪಾರ್ಕ್ಮೂಲಕಜಗತ್ತುಭಾರತದಜವಳಿವೈವಿಧ್ಯತೆಮತ್ತುನಮ್ಮಜನರಸೃಜನಶೀಲತೆಯದರ್ಶನಪಡೆಯುತ್ತದೆ.

#PragatiKaPMMitra”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Vikas Bhi, Virasat Bhi: How JATAN, AI and Digital Archives are revolutionising India’s cultural heritage preservation

Media Coverage

Vikas Bhi, Virasat Bhi: How JATAN, AI and Digital Archives are revolutionising India’s cultural heritage preservation
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन के वीर आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
August 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी आंदोलनकारियों को स्मरण करते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस और दृढ़ संकल्प को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व से प्रेरित भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान ने स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया तथा औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लिए भारत के लोगों के अटूट संकल्प को प्रतिबिंबित किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी आंदोलनकारियों को स्मरण करता हूँ। उनका साहस प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। महात्मा गांधी जी के नेतृत्व से प्रेरित भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया तथा औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लिए हमारे लोगों के अटूट संकल्प को प्रतिबिंबित किया।