प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में बहुत बढ़िया खेली।
श्री मोदी ने महिला हॉकी टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह जीत अन्य बहुत सारे खिलाड़ियों को हॉकी खेलने को प्रेरित करेगी।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा,
“भारतीय हॉकी खिलाड़ी गौरव और खुशी लेकर आए हैं!
एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रदर्शन किया। टीम को शुभकामनाएं।
आशा है कि यह जीत कई अन्य खिलाड़ियों को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी।
@TheHockeyIndia”
Indian hockey players bring pride and joy!
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2026
Congratulations to the women’s team for emerging as winners in the FIH Hockey Women’s Nations Cup. The team played exceptionally well throughout the entire tournament. Best wishes to the team.
May this win inspire several others to… pic.twitter.com/EdZcpyRV3L


