प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में शानदार जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई दी है।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:

"आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फ़ाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फ़ाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा था। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भावी चैंपियनों को खेलों को पेशे के रूप में चुनने के लिए प्रेरित करेगी।

#WomensWorldCup2025”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi escorted by fighter jets in Indonesia, welcomed by president Subianto at airport

Media Coverage

PM Modi escorted by fighter jets in Indonesia, welcomed by president Subianto at airport
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विनम्रता और निस्वार्थ सेवा के गुणों पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
July 07, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि समृद्धि की वास्‍तविक सुंदरता विनम्रता और निस्वार्थ सेवा में निहित है। उन्होंने कहा कि सफलता तभी सार्थक है जब वह लोक कल्याण और समाज की भलाई की भावना से निर्देशित हो।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया-

“भवन्ति नम्रास्तरवः फलोद्गमैर्नवाम्बुभि-र्दूर-विलम्बिनो घनाः। अनुद्धताः सत्पुरुषाः समृद्धिभिः स्वभाव एवैष परोपकारिणाम्॥”

सुभाषितम् का अर्थ है कि जिस प्रकार फलों से लदे हुए वृक्ष और वर्षा से भरे बादल स्वाभाविक रूप से धरती की ओर झुक जाते हैं, उसी प्रकार सच्चे परोपकारी और महान व्यक्ति धन, ज्ञान, पद या प्रसिद्धि प्राप्त करने के बाद भी विनम्र बने रहते हैं। वे अपनी उपलब्धियों पर अहंकार नहीं करते, बल्कि अपनी क्षमता, संसाधनों और अनुभव का उपयोग समाज के कल्याण और उत्थान के लिए करते हैं। यह सुभाषितम् हमें सिखाता है कि वास्तविक महानता विनम्रता, सेवा-भाव और परोपकार में निहित होती है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“समृद्धि की शोभा विनम्रता और परोपकार में निहित है। सफलता वही सार्थक है, जिसमें लोककल्याण की भावना सर्वोपरि हो।

भवन्ति नम्रास्तरवः फलोद्गमैर्नवाम्बुभि-र्दूर-विलम्बिनो घनाः।

अनुद्धताः सत्पुरुषाः समृद्धिभिः स्वभाव एवैष परोपकारिणाम्॥”