प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 की महिला 69 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हरजिंदर का यह प्रदर्शन उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रहा है और यह देखकर हर्ष होता है कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के भारोत्तोलक इतना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
श्री मोदी ने हरजिंदर कौर को उनके भावी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
“ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों की महिला 69 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर को बधाई। यह भी उल्लेखनीय है कि उनका कल का प्रदर्शन उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रहा। यह देखकर प्रसन्नता होती है कि हमारे भारोत्तोलक खेलों में इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हरजिंदर को उनके भावी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।
#CWG2026”
Congratulations to Harjinder Kaur for winning a Silver in the Women's 69 kg event at the Commonwealth Games in Glasgow. Also noteworthy is the fact that her performance yesterday was a personal best. It is gladdening to see our weightlifters perform so well in the Games. My best… pic.twitter.com/uK7igceWWv
— Narendra Modi (@narendramodi) July 29, 2026


