मिस्र के राष्ट्रपति महामहिम श्री अब्देल फतह अल-सिसी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को 25 जून 2023 को काहिरा की प्रेसीडेंसी में आयोजित एक विशेष समारोह में मिस्र के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री ने इस सम्मान के लिए भारत के लोगों की ओर से राष्ट्रपति सिसी को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s coffee exports hit a record high of $2.13 billion in 2025-26 fiscal

Media Coverage

India’s coffee exports hit a record high of $2.13 billion in 2025-26 fiscal
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने श्री तो लाम को सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी
April 07, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में श्री तो लाम के निर्वाचन पर आज उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने नए राष्ट्रपति के रूप में उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुरानी मित्रता और भी मजबूत होगी। श्री मोदी ने यह भी कहा कि वे दोनों देशों और इस क्षेत्र के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा:

मैं वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में श्री तो लाम के निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी मित्रता और भी मजबूत होगी। मैं दोनों देशों के लोगों और क्षेत्र की प्रगति तथा समृद्धि के लिए हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।