प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पद्मश्री पुरस्कार विजेता सुश्री के.वी. राबिया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा:

“पद्मश्री पुरस्कार विजेता के.वी. राबिया जी के निधन से मैं दुखी हूं। साक्षरता में सुधार के लिए किए गए उनके अग्रणी कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका साहस और दृढ़ संकल्प, विशेष रूप से जिस तरह से उन्होंने पोलियो से लड़ाई लड़ी, वह भी बहुत प्रेरणादायक था। इस दुख के समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।”

“പത്മശ്രീ പുരസ്കാരജേതാവായ കെ വി റാബിയ-ജിയുടെ വിയോഗത്തിൽ വേദനയുണ്ട്. സാക്ഷരത മെച്ചപ്പെടുത്തുന്നതിൽ മാർഗദീപമേകിയ അവരുടെ പ്രവർത്തനങ്ങൾ എന്നും ഓർമിക്കപ്പെടും. അവരുടെ ധൈര്യവും ദൃഢനിശ്ചയവും, പ്രത്യേകിച്ച്, പോളിയയോട് അവർ പോരാടിയ രീതിയും ഏറെ പ്രചോദനാത്മകമാണ്. ദുഃഖത്തിന്റെ ഈ വേളയിൽ അവരുടെ കുടുംബത്തോടും ആരാധകരോടും ഒപ്പമാണ് എന്റെ ചിന്തകൾ.”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Apple to invest Rs 100 crore in India renewable energy expansion

Media Coverage

Apple to invest Rs 100 crore in India renewable energy expansion
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 08, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र की गरिमा और सम्मान की रक्षा में भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और शौर्य से प्रत्येक नागरिक गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि भारत माता के लिए सब कुछ बलिदान करने का उनका जज्बा सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक साझा किया-

"स्वधर्ममपि चावेक्ष्य न विकंपितुमर्हसि |

धर्म्याधि युद्धाच्छ्रेयोऽन्यत्क्षत्रियौ न विद्यते ||"

इस श्लोक में यह बताया गया है कि जब व्यक्ति अपने कर्तव्य के प्रति सजग हो जाता है, तो उसके मन में किसी भी प्रकार की झिझक या भय नहीं होना चाहिए, क्योंकि न्याय की वेदी पर धर्म और सम्मान की रक्षा के लिए किया गया संघर्ष एक योद्धा के लिए आत्म-कल्याण का सबसे उत्कृष्ट और गौरवशाली मार्ग है।