प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री थर्मन को बौद्ध धर्म के एक प्रख्यात विद्वान, प्रतिष्ठित शिक्षक और भारत का आजीवन मित्र बताया। श्री मोदी ने कहा कि श्री थर्मन ने अपने लेखन और कार्यों के माध्यम से विश्वभर में बौद्ध विचारों को लोकप्रिय बनाया तथा विभिन्न संस्कृतियों के बीच समझ और संवाद के स्थायी सेतु का निर्माण किया।
कुछ वर्ष पहले न्यूयॉर्क शहर में श्री थर्मन के साथ हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनके बीच अत्यंत सार्थक बातचीत हुई थी।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दुःख की इस घड़ी में श्री थर्मन के परिवार, मित्रों और उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
एक्स पर पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;
“बौद्ध धर्म के प्रख्यात विद्वान, एक प्रतिष्ठित शिक्षक और भारत के आजीवन मित्र श्री रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। अपने कार्यों के माध्यम से, उन्होंने वैश्विक स्तर पर बौद्ध विचारों को लोकप्रिय बनाया और संस्कृतियों के बीच आपसी समझ के स्थायी सेतु का भी निर्माण किया। कुछ वर्ष पहले न्यूयॉर्क शहर में उनके साथ हुई अपनी मुलाकात को मैं स्नेहपूर्वक याद करता हूँ, जहाँ हमारे बीच बेहतरीन बातचीत हुई थी। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ है।”
Deeply saddened by the passing of Mr. Robert A. F. Thurman, an eminent scholar of Buddhism, a distinguished teacher and a lifelong friend of India. Through his works, he popularised Buddhist thoughts globally and also built enduring bridges of understanding between cultures. I… pic.twitter.com/vSWbZKSMeW
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2026


