प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आचार्य श्री पुरुषोत्तमप्रियदासजी स्वामीश्री महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा,

‘हम समाज के प्रति उत्कृष्‍ट नेक सेवा के लिए आचार्य श्री पुरुषोत्तमप्रियदासजी स्वामीश्री महाराज को सदैव स्‍मरण करेंगे। उन्होंने मानव पीड़ा को कम करने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्हें न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में अनगिनत लोग स्‍मरण करेंगे।

आचार्य श्री पुरुषोत्तमप्रियदासजी स्वामीश्री महाराज को अपार ज्ञान प्राप्‍त था। सामुदायिक सेवा, शिक्षा और महिला सशक्ति‍करण पर उनका विशेष बल सदैव याद किया जाएगा। मुझे उनके साथ कई बार वार्तालाप करने का अवसर प्राप्‍त हुआ जो सदैव स्‍मरण रहेगा। ओम शांति।’

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India accelerates ‘semiconductor drive’ with Rs 1.64 lakh crore investment plan

Media Coverage

India accelerates ‘semiconductor drive’ with Rs 1.64 lakh crore investment plan
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दुनिया की विविध संस्कृतियों के सम्मान पर जोर देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया
June 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया:

“देशाचारान् समयाञ्जातिधर्मान् बुभूषते यस्तु परावरज्ञः।

स तत्र तत्राधिगतः सदैव महाजनस्याधिपत्यं करोति॥" 

यह सुभाषितम दर्शाता है कि विश्व की विविध संस्कृतियों का सम्मान करने से लोगों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ती है और आपसी समझ तथा भाईचारा मजबूत होता है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

दुनिया की अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से लोगों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ती है। इससे आपसी समझ और भाईचारा और मजबूत होता है।

देशाचारान् समयाञ्जातिधर्मान् बुभूषते यस्तु परावरज्ञः।

स तत्र तत्राधिगतः सदैव महाजनस्याधिपत्यं करोति॥