पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के आनंदपुर में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर दुख जताया है। श्री मोदी ने इस घटना में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"पश्चिम बंगाल के आनंदपुर में हाल ही में हुई आग की घटना बहुत दुखद और दर्दनाक है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

पीएमएनआरएफ से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: PM@narendramodi"

"পশ্চিমবঙ্গের আনন্দপুরে সাম্প্রতিক অগ্নিকাণ্ড অত্যন্ত মর্মান্তিক ও দু:খজনক। যাঁরা তাঁদের প্রিয়জনকে হারিয়েছেন তাঁদের প্রতি আমার সমবেদনা রইল। আহতদের দ্রুত আরোগ্য কামনা করি।

এই দুর্ঘটনায় নিহত প্রত্যেকের নিকটাত্মীয়কে PMNRF থেকে ২ লক্ষ টাকা করে এককালীন সহায়তা দেওয়া হবে। আহতদের ৫০,০০০ টাকা সহায়তা প্রদান করা হবে: প্রধানমন্ত্রী @narendramodi"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian youth are at the forefront of tech-led growth, innovation: PM Modi

Media Coverage

Indian youth are at the forefront of tech-led growth, innovation: PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी स्लोवाकिया पहुंचे
June 15, 2026

पीएम मोदी स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा पहुंचे, जो भारत-स्लोवाकिया संबंधों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

यह यात्रा भारत और स्लोवाकिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने तथा प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की नई संभावनाएं तलाशने का अवसर प्रदान करती है। यह दोनों देशों के बीच बढ़ते जुड़ाव और आपसी विकास एवं प्रगति के लिए साझेदारी को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ बैठकें करेंगे, जिनमें सहयोग को और विस्तार देने के तरीकों की समीक्षा और चर्चा की जाएगी।