āप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ नेता श्री कुमारी अनंथन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

"श्री कुमारी अनंथन जी को समाज में उनकी उल्लेखनीय सेवा और तमिलनाडु की प्रगति के प्रति उनके उत्साहपूर्ण भाव के लिए स्मरण किया जाएगा। उन्होंने तमिल भाषा और संस्कृति को लोकप्रिय बनाने की दिशा में भी कई प्रयास किए। उनके निधन से बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।"

"திரு குமரி அனந்தன் அவர்கள், மதிப்புமிகு சமூக சேவைக்காகவும், தமிழ்நாட்டின் முன்னேற்றத்திற்கான ஆர்வத்திற்காகவும் நினைவுகூரப்படுவார். தமிழ் மொழியையும், கலாச்சாரத்தையும் பிரபலப்படுத்துவதற்காகவும் அவர் பல முயற்சிகளை மேற்கொண்டார். அவரது மறைவு வேதனையளிக்கிறது. அவரது குடும்பத்தினருக்கும், தொண்டர்களுக்கும் இரங்கல்கள். ஓம் சாந்தி."

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Hope for productive monsoon session': PM Modi highlights India's gains ahead of Parliament proceedings

Media Coverage

'Hope for productive monsoon session': PM Modi highlights India's gains ahead of Parliament proceedings
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सिक्किम के नामची में सुरंग ढहने से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया
July 21, 2026
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन सुरंग के ढहने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। श्री मोदी ने कहा कि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में साझा किया:

सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन सुरंग के ढहने से हुई जानमाल की हानि से मैं व्यथित हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं कामना करता हूं कि घायल व्यक्ति शीघ्र स्वस्थ हों।

"प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगीः पीएम @narendramodi"