प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि अपनी भव्य प्रस्तुतियों से तीजन बाई जी ने छत्तीसगढ़ की पंडवानी लोक कला को विश्व स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनियाभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका जाना कला एवं संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!
सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनियाभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका जाना कला एवं संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 5, 2026


