पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में हुए जान-माल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है, जबकि केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

"पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ हो जाएं। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी भी दुर्घटना स्थल पर जा रहे हैं।"

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

"प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की है कि घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
DBT saves Centre Rs 5.14 lakh-crore in a decade

Media Coverage

DBT saves Centre Rs 5.14 lakh-crore in a decade
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Amazon के CEO एंडी जैसी ने पीएम मोदी से मुलाकात की
June 25, 2026

अमेजन के सीईओ श्री एंडी जेसी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा कि भारत में अमेजन का रिकॉर्ड 48 अरब डॉलर का निवेश दर्शाता है कि दुनिया भारत में निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रही है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

श्री एंडी जेसी के साथ मुलाकात शानदार रही। मैं भारत में अमेजन के रिकॉर्ड 48 अरब डॉलर के निवेश का स्वागत करता हूं। इससे हमारे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, इससे यह भी पता चलता है कि दुनिया भारत में निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रही है!

@amazon