प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सिनेमा जगत की जानी-मानी हस्ती प्रसिद्ध अभिनेत्री बी. सरोजा देवी जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

श्री मोदी ने कहा कि उन्हें भारतीय सिनेमा और संस्कृति के अनुकरणीय प्रतीक के रूप में याद रखा जाएगा। बी. सरोजा देवी ने विविध भूमिकताओं द्वारा कई पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ी। श्री मोदी ने कहा कि विभिन्न भाषाओं और विविध विषयों पर बनी फिल्मों में उनकी बहुमुखी प्रतिभा उजागर हुई।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा;

"प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती बी. सरोजा देवी जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें भारतीय सिनेमा और संस्कृति की एक अनुकरणीय प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। अपने विविधतापूर्ण भूमिकाओं से उन्होंने कई पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ी। विभिन्न भाषाओं और विषयों पर बनी फिल्मों में किये अभिनय से उनकी बहुमुखी प्रतिभा उजागर हुई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Out-of-pocket expenditure on health shows declining trend, states latest National Health Accounts

Media Coverage

Out-of-pocket expenditure on health shows declining trend, states latest National Health Accounts
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एनटीआर गारू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
May 28, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एनटीआर गारू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एनटीआर गारू को जन कल्याण और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए स्नेहपूर्वक याद किया जाता है, जिसने गरीबों और हाशिए पर रहने वाले लोगों के लिए गरिमा सुनिश्चित की।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सिनेमा में एनटीआर गारू का योगदान पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहता है और उनका जीवन और आदर्श अपार प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

“महान एनटीआर गारू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। जन कल्याण और शासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा, जिसने गरीबों और वंचितों के लिए सम्मान सुनिश्चित किया। सिनेमा में उनका योगदान पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा। उनका जीवन और आदर्श अपार प्रेरणा का स्रोत हैं। मेरे मित्र चंद्रबाबू नायडू गारू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश की एनडीए सरकार, जनता के लिए उनके द्वारा संजोए गए सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

@ncbn”