प्रधानमंत्री ने इस भयावह घटना में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर आज हुए भयावह आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। यह हमला यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन का उत्सव मना रहे लोगों को निशाना बनाकर किया गया था।

इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए, श्री मोदी ने भारत के लोगों की ओर से उन परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है।

इस मुद्दे पर भारत के अटूट रुख को पुनः स्पष्ट करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखता है और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ वैश्विक संघर्ष का दृढ़तापूर्वक समर्थन करता है।

एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:

“ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर आज हुए भयावह आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूँ, जिसमें यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन का उत्सव मना रहे लोगों को निशाना बनाया गया। भारत के लोगों की ओर से, मैं उन परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में हम ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखता है और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Union Cabinet approves Samudra Manthan scheme, Rs 84,084 crore push for deepwater oil and gas exploration

Media Coverage

Union Cabinet approves Samudra Manthan scheme, Rs 84,084 crore push for deepwater oil and gas exploration
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर यश वीर सिंह को बधाई दी
August 01, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर यश वीर सिंह को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यश वीर सिंह ने प्रभावशाली भाला फेंक का प्रदर्शन किया, जो उनके उत्साह और समर्पण को दर्शाता है।

श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यह उपलब्धि अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी और उनके भावी प्रयासों के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर यश वीर सिंह को हार्दिक बधाई! उन्होंने अपना उत्साह और समर्पण दर्शाते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनकी यह उपलब्धि अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। उनके भावी प्रयासों के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं।

#CWG2026”