प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बस्ती में डिजिटल लाइब्रेरी की पहल से प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को काफी लाभ मिलेगा।

श्री मोदी बस्ती से सांसद श्री हरीश द्विवेदी के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:

"शानदार पहल! युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वालों के लिए बस्ती की यह डिजिटल लाइब्रेरी बहुत फायदेमंद साबित होने वाली है।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India 'indispensable' for peace in Indo Pacific: Trump administration

Media Coverage

India 'indispensable' for peace in Indo Pacific: Trump administration
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा किया और माँ कालरात्रि के आशीर्वाद की कामना की
March 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने माँ कालरात्रि से आशीर्वाद मांगा और प्रार्थना की कि उनकी कृपा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को साहस, संकल्प और सफलता से समृद्ध करे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देवी की पूजा भक्तों में नये आत्मविश्वास का संचार करती है और सभी को ऊर्जा के एक नए अहसास से भर देती है।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत श्लोक साझा किया –

“वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा। वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥”

प्रधानमंत्री ने देवी की स्तुति में एक पाठ भी साझा किया।

एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा;

“मां कालरात्रि को नमन! उनके आशीष से सबका जीवन साहस, संकल्प और सफलता से समृद्ध हो यही कामना है।
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥”

“देवी मां की आराधना भक्तों में नए आत्मविश्वास का संचार करती है। उनकी साधना हर किसी को एक नई ऊर्जा से भर देती है।”