कांग्रेस और बीआरएस अलग-अलग नहीं बल्कि एक ही गिरोह के मेंबर हैं: पीएम मोदी
तेलंगाना का पहले बीआरएस पार्टी ने लूटा अब कांग्रेस लूट रही है: पीएम मोदी
निर्णायक और देशभक्त सरकार ही इतिहास रचती हैं। अयोध्या में भव्य राममंदिर इसका प्रमाण है: पीएम मोदी
कांग्रेस के लिए उसका वोट बैंक ही सर्वोपरि, जो उसका वोट बैंक नहीं, उसकी आस्था से कांग्रेस को कोई सरोकार नहीं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना के जहीराबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां अपने भाषण में उन्होंने कहा कि तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री ने भारत को RRR जैसी सुपरहिट फिल्म दी। लेकिन आज तेलंगाना कांग्रेस ने राज्य के लोगों को RR Tax दे दिया है। जहां RRR Film ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया, वहीं, RR Tax भारत की शर्मिंदगी बढ़ा रहा है। RR Tax को लेकर तेलंगाना में हर तरफ यह चर्चा है कि इससे टोटल जितनी वसूली होती है, उसमें से एक खास हिस्सा दिल्ली भी जाता है। अगर इस पर लगाम नहीं लगाई तो ये इतना बर्बाद कर देगा कि तेलंगाना फिर खड़ा नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार की तीन-तीन पीढ़ियों ने बाबासाहेब और देश के संविधान का घोर अपमान किया है। धर्म के आधार पर आरक्षण देकर कांग्रेस के शहजादे और उनकी चौकड़ी ने तो बाबासाहेब अम्बेडकर की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। देशवासी कई अवसरों पर संविधान के प्रति मेरा समर्पण भाव देख चुके हैं, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार देश तो क्या, अपनी पार्टी के संविधान को भी मानने को तैयार नहीं!

बीते 10 वर्षों में देश की प्रगति का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि सभी ने देखा है कि NDA की स्थिर और निर्णायक सरकार देश को कितना आगे लेकर जा रही है। एक समय था जब दुनिया प्रगति कर रही थी, लेकिन भारत को कांग्रेस ने करप्शन के दलदल में फंसाने के साथ ही पॉलिसी पैरालिसिस का शिकार बना दिया था। NDA ने देश को बहुत मुश्किल से उस दौर से बाहर निकाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहीं भी हो, उसकी पॉलिटिक्स के पांच निशान होते ही हैं। पहला- झूठे वादे, दूसरा- वोटबैंक की राजनीति, तीसरा- माफियाओं-अपराधियों को बढ़ावा, चौथा- परिवारवाद और पांचवा करप्शन। इन पांच निशान से मिलकर कांग्रेस का पंजा बनता है।

कांग्रेस और BRS की खुली लूट पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि पहले BRS ने तेलंगाना को लूटा और अब कांग्रेस वाले लूट रहे हैं। BRS ने कालेश्वरम प्रोजेक्ट का इतना बड़ा स्कैम किया। जब कांग्रेस विपक्ष में थी तो इसकी जांच करवाने की बात कही थी। लेकिन उसकी सरकार बनने के इतने दिन बाद भी इस स्कैम की जांच शुरू नहीं हुई है। इसी तरह जब BRS सत्ता में थी, तब उन्होंने ‘कैश फॉर वोट’ मामले की जांच को आगे नहीं बढ़ने दिया था। दरअसल, कांग्रेस-BRS दोनों ही करप्शन रैकेट के मेम्बर्स हैं। इनका यह रैकेट कहां तक फैला हुआ है, ये दिल्ली के शराब घोटाले से भी पता चलता है। दिल्ली में जिस पार्टी ने यह घोटाला किया, उससे BRS के लोग जुड़े हैं और उसी पार्टी से दिल्ली में कांग्रेस का अलायंस भी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तो हमारे अन्नदाता को भी धोखा देने में पीछे नहीं है। तेलंगाना में कांग्रेस ने सरकार बनने के 100 दिन में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। दरअसल, कांग्रेस को ताकत गरीब को गरीब बनाए रखने से मिलती है। इसीलिए गरीब, दलित, पिछड़ा और आदिवासी हों या देश की महिलाएं हों, कांग्रेस ने कभी उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जब महिलाओं की सुरक्षा और वोट बैंक में से चुनना होता है, तो ये वोट बैंक चुनते हैं। बीजेपी के लिए महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान ही सर्वोपरि है। हमने बीते 10 वर्षों में महिला सुरक्षा को लेकर कड़े कानून बनाए हैं। अगले 5 वर्षों में हम इस दिशा में और मजबूती से काम करेंगे।

भव्य-दिव्य राम मंदिर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब मजबूत, निर्णायक और देशभक्त सरकार होती है तो वो कैसे इतिहास रच सकती है, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण इसका उदाहरण है। जिसकी प्रतीक्षा 500 वर्षों से थी, वो सपना अब साकार हुआ है। दूसरी ओर कांग्रेस के लिए अपना वोट बैंक ही सर्वोपरि है। जो कांग्रेस का वोट बैंक नहीं, उसकी आस्था कांग्रेस के लिए कोई मायने नहीं रखती। इसलिए यहां तेलंगाना में हमारे पर्व-त्योहारों पर रोक लगाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि आपको याद होगा कि जब तेलंगाना संयुक्त आंध्र प्रदेश का हिस्सा था, तब कांग्रेस ने यहां SC, ST, OBC की चिंता करने की जगह उनके आरक्षण पर डाका डालना शुरू कर दिया था। कांग्रेस ने तब के आंध्र प्रदेश को तुष्टिकरण की प्रयोगशाला बना दिया और ओबीसी के हक का आरक्षण उठाकर मुस्लिमों को दे दिया। लेकिन कांग्रेस को हमारे लिंगायत और मराठा भाई-बहनों समेत 26 जातियों को ओबीसी बनाना मंजूर नहीं है।

संविधान के प्रति कांग्रेस के रवैये का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने तो संविधान से रामायण-महाभारत और हमारी संस्कृति से जुड़े चित्र हटाकर पहले दिन से ही इसका अपमान करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे की दादी और देश के पहले प्रधानमंत्री दोनों ने संविधान के अपमान का पाप किया। इनकी दादी ने तो संविधान को चूर—चूर कर देश में आपातकाल लगाया और लोकतंत्र को ताले में बंद कर दिया। इसी तरह शहजादे के पिता ने भी संविधान से खिलवाड़ करने की कोशिश की। तब विपक्ष और मीडिया के दबाव में इनके पिता को झुकना पड़ा था। मनमोहन सरकार की कैबिनेट के निर्णय को शहजादे ने पत्रकार वार्ता में खुलेआम चिथड़े उड़ा दिए थे। आज कांग्रेस पिछले दरवाजे से धर्म के आधार पर अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए दलित, आदिवासी और ओबीसी का हक छीन रही है। लेकिन मोदी जब तक जिंदा है, आरक्षण में धर्म के आधार पर कोई घुसपैठ नहीं होने देगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये कांग्रेस वाले कान खोल कर सुन लें कि मोदी के लिए तो संविधान मेरी सरकार चलाने का धर्मग्रंथ है। जब भारत के संविधान को 60 साल हुए थे, तब देश में मैं अकेला मुख्यमंत्री था, जिसने संविधान का उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि मोदी के तीसरे टर्म में संविधान के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस उत्सव को भी हम पूरी शान के साथ तो मनाएंगे ही, कांग्रेस के पापों का भी जनता के सामने पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत तो ये है कि भारत के संविधान को छोड़िए, इसका शाही परिवार तो अपनी ही पार्टी के संविधान को मानने को तैयार नहीं है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि तेलंगाना और देश के विकास के लिए बीजेपी ही विकल्प है। हमारी सरकार ने तेलंगाना के विकास के लिए लाखों करोड़ रुपये दिए हैं। इससे गरीब कल्याण के कार्यों में तेजी आई है। आज तेलंगाना में चार वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। तेलंगाना के जहीराबाद समेत 40 रेलवे स्टेशनों का अमृत स्टेशन के रूप में विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस केंद्र सरकार के कामों को रोकने में लगी हुई है। केंद्र सरकार ने देवी सरक्का और सम्मका जनजातीय विश्विद्यालय खोलने का फैसला किया है, लेकिन राज्य सरकार जमीन नहीं दे रही है। यहां तक कि रेलवे लाइन बनाने का काम भी राज्य सरकार रोक रही है। कांग्रेस निजी स्वार्थ लिए तेलंगाना का विकास ठप्प करना चाहती है। ऐसी कांग्रेस और इंडी अलायंस को वोट देकर कोई भी हिंदुस्तानी अपना वोट खराब करना नहीं चाहेगा।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi Leads International Yoga Day Event In Kolkata, Says It Has Become 'World's Biggest Festival'

Media Coverage

PM Modi Leads International Yoga Day Event In Kolkata, Says It Has Become 'World's Biggest Festival'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares Sanskrit Subhashitam highlighting the transformative impact of Yoga
June 22, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, said that the remarkable success of the International Day of Yoga is proof that Yoga is not only helping millions of people across the world achieve physical well-being, but is also inspiring them to lead positive lives with confidence.

The Prime Minister shared a Sanskrit Subhashitam-

“चित्तप्रशमनोपायो योग इत्यभिधीयते। प्राणस्पन्दनिरोधो वा द्वेधा योगस्य धारणा॥”

The Subhashitam conveys that yoga is the means of completely calming and quieting the mind. To attain this goal, two principal methods of yoga are prescribed: calming the mind and regulating the flow of the breath.

The Prime Minister wrote on X;

“अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बड़ी सफलता इस बात का प्रमाण है कि योग न केवल दुनियाभर में करोड़ों लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बना रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।

चित्तप्रशमनोपायो योग इत्यभिधीयते। प्राणस्पन्दनिरोधो वा द्वेधा योगस्य धारणा॥”