भाजपा सरकार में हरियाणा, खेती और उद्योग में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है: सोनीपत में पीएम मोदी
बीते दस सालों में भाजपा ने हरियाणा में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है: सोनीपत में पीएम मोदी
सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था: सोनीपत में पीएम मोदी
कांग्रेस का शाही परिवार, देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है: सोनीपत, हरियाणा में पीएम मोदी
आरक्षण का विरोध कांग्रेस के डीएनए में है: सोनीपत, हरियाणा में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के सोनीपत में बुधवार को एक जनसभा को संबोधित किया। करीब 50 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने कहा कि हरियाणा में यदि कांग्रेस सरकार आई तो साथ में करप्शन और भाई-भतीजावाद लेकर आएगी। क्योंकि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जन्मदात्री है और इसका शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार। सभी जानते हैं कि दस वर्ष पहले कांग्रेस ने कैसे पूरे हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था। यह हरियाणा की जनता आज तक भूल नहीं पाई है। देश के दुश्मनों के एजेंडे को भारत में लागू करने की साजिश में जुटी कांग्रेस को हरियाणा के लोग सबक सिखाकर ही रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि यहां के लोग समझदार हैं। जिसकी केंद्र में सरकार होती है, वे उसी की राज्य में सरकार बनाते हैं। ताकि प्रदेश में विकास का पहिया तेज रफ्तार से चलता रहे। उन्होंने कहा कि दलित और वंचित समाज को उद्योगों में अवसर देकर ही सच्चा सशक्तिकरण संभव है, बाबासाहेब की यही सोच भाजपा की नीति, निर्णय और विचारों में दिखाई देती है।

पीएम ने खेती और उद्योगों का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा आज दोनों मामलों में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है। बाबासाहेब आंबेडकर मानते थे कि औद्योगीकरण का सबसे अधिक फायदा गरीबों, किसानों और दलितों को होता है। इसलिए दलितों से वे टेक्निकल स्किल सीखने के लिए कहते थे। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में अपनी फैक्ट्रियां लगाने के लिए आतुर हैं। आज गुरुग्राम-फरीदाबाद से लेकर सोनीपत-पानीपत तक दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों का सेंटर बन रहे हैं। देश से निर्यात होने वाले 35 प्रतिशत से अधिक कालीन और करीब 20 प्रतिशत कपड़े हरियाणा में ही बनते हैं। हमारी कोशिश यही है कि यहां के नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां और रोजगार मिले। हरियाणा भाजपा ने घोषणा की है कि ऐसे अनेक औद्योगिक हब अलग-अलग क्षेत्रों में बनाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 10 सालों ने देश और प्रदेश के विकास में मेक इन इंडिया ने बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आज चाहे मोबाइल फोन हो, लड़ाकू विमान हो या फिर विमान वाहक पोत हो अब सब भारत में ही बन रहे हैं। आज भारत में बनी चीजें हम उन देशों को भी बेच रहे हैं, जहां से पहले हम मंगवाया करते थे। हरियाणा की धरती पर बने उत्पाद आज दुनिया के बाजारों में पहुंच रहे हैं, यही तो है- नए भारत की ताकत। उन्होंने कहा कि अब जब दुनिया भर से लोग भारत में फैक्ट्री लगाने आ रहे हैं। नई कंपनियां खोलने के लिए आना चाहते हैं। तो आप खुद सोचिए, हरियाणा में यहां कैसी सरकार होनी चाहिए? इसलिए हरियाणा में उद्योगों और नौकरियों को बढ़ावा देने वाली भाजपा सरकार जरूरी है।

कांग्रेस की कार्यशैली पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस ने पैर रखा, वहां करप्शन और भाई-भतीजावाद पक्का है। भारत के सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार को पैदा करने और उसे पालने-पोसने वाली कांग्रेस पार्टी ही है। याद कीजिए, 10 साल पहले जब यहां कांग्रेस की सरकार थी, तब उसने कैसे हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था। सरकारी ठेकों में जमकर भ्रष्टाचार होता था। ऐसी भ्रष्ट कांग्रेस को हरियाणा की धरती से मीलों दूर रखना है। हरियाणा को बचाना है तो कांग्रेस को यहां घुसने नहीं देना है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जम्मू-कश्मीर में आतंक और अलगाव को फिर से हवा देना चाहती है। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस देश के दुश्मनों के एजेंडे को भारत में लागू करना चाहती है। ऐसे में मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी को आप हरियाणा के लोग जरूर सबक सिखाएंगे।

किसानों के लिए कल्याणकारी कदमों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि भाजपा सरकार निरंतर किसानों के हक में बड़े फैसले ले रही है। कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने बासमती चावल के निर्यात को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इसका सीधा फायदा धान किसानों को होगा। इसी तरह विदेश से आयात होने वाले तेल पर हमने टैक्स बढ़ा दिया है। कोशिश यही है कि भारत के किसानों के तिलहन की ज्यादा से ज्यादा खरीद हो। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों की 24 फसलों को MSP पर खरीदने का फैसला लिया है। जब यहां कांग्रेस की सरकार थी, उस समय MSP पर फसलें खरीदने से नफरत करती थी। कांग्रेस पार्टी की यही सच्चाई रही है।

खेल प्रतिभाओं की बात करते हुए पीएम ने कहा कि हरियाणा तो भारत की मेडल फैक्ट्री भी है। हाल में ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स में भारत के शानदार प्रदर्शन में हरियाणा के खिलाड़ियों की बड़ी भूमिका रही है। अब भारत में 2036 में ओलंपिक्स कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसका फायदा हरियाणा के भी खिलाड़ियों को होगा। यहां स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा। हरियाणा भाजपा ने घोषणा की है कि हर जिले में अलग-अलग ओलंपिक्स खेलों की नर्सरी बनाई जाएगी। भाजपा यहां निवेश और नौकरी, दोनों के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर बनाएगी। इसलिए आपको सिर्फ और सिर्फ कमल के निशान पर बटन दबाना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को याद करते हुए कहा कि 2015 में पानीपत से ही मुझे इस अभियान का शुभारंभ करने का अवसर मिला था। इस भूमि ने भगत फूल सिंह जैसे महापुरुष देश को दिए हैं। जिन्होंने उस समय बेटियों की शिक्षा को अपना मिशन बनाया, जब उनको पढ़ाना असंभव-सा था। कांग्रेस ने 60 साल देश पर राज किया, लेकिन उसे कभी देश की बेटियों की चिंता नहीं हुई। यही वजह है कि गैस, नल से जल, बिजली, टॉयलेट, बैंक में खाते जैसी मूलभूत सुविधाएं भी 60-70 साल बाद मिल पाई हैं। यह संतोष है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से हरियाणा को फायदा हुआ है। 10 साल पहले हरियाणा में 1000 बेटों पर सिर्फ 866 बेटियां थीं। लेकिन आज यह अनुपात बढ़कर 914 हो चुका है। आज हरियाणा की बेटियां, स्पोर्ट्स, पुलिस और सेना में दम दिखा रही हैं।

अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा नारीशक्ति को और सशक्त करने के लिए आगे बढ़कर काम कर रही है। हरियाणा भाजपा ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपए देने का वायदा किया है। गरीब परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की योजना भी जारी रहेगी। हरियाणा भाजपा ने 5 लाख लखपति दीदी बनाने और हर गांव में ड्रोन पायलट दीदी बनाने की भी घोषणा की है। सभी जानते हैं कि भाजपा का संकल्प ही पक्की गारंटी है। भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। हरियाणा में फिर से हर वादे को तेजी से जमीन पर उतारकर रहेंगे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
EPFO settles 8.3 crore claims in FY26; cheque leaf upload reform benefits 7 crore members, says govt

Media Coverage

EPFO settles 8.3 crore claims in FY26; cheque leaf upload reform benefits 7 crore members, says govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister Narendra Modi receives a telephone call from the US Vice President
August 08, 2026
PM and Vice President Vance review progress in the India-U.S. Strategic Partnership.
PM and Vice President Vance exchange views on regional and global developments.
PM warmly congratulates Vice President Vance and Ms. Usha Vance on the birth of their son.

Prime Minister Shri Narendra Modi received a telephone call today from the Vice President of the United States, Mr. J.D. Vance.

Prime Minister and Vice President Vance reviewed progress in the India-U.S. Comprehensive Global Strategic Partnership. They noted the sustained momentum in the high-level engagements and reaffirmed their commitment to further strengthening cooperation in trade, defence, critical and emerging technologies, energy security and critical minerals.

They also exchanged views on regional and global developments of mutual interest.

Prime Minister warmly congratulated Vice President Vance and Ms. Usha Vance on the birth of their son and conveyed best wishes to the family.